जुलाई के बकाया सरसों तेल का 31 अगस्त तक होगा वितरण, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पात्र लाभार्थियों को मिलेगा तेल

Narnaul News: जिला में माह जुलाई में सरसों तेल के वितरण के बाद भी सरसों तेल की मात्रा बकाया है। बकाया सरसों तेल का वितरण माह अगस्त के पात्र लाभार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 31 अगस्त तक सरसों का तेल वितरित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई ने बताया कि मुख्यालय के
निर्देशसानुसार माह जुलाई के बकाया सरसों तेल का वितरण माह अगस्त के पात्र लाभार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 31 अगस्त तक वितरित करने का निर्णय लिया है। कोई भी डिपोधारक किसी भी सूरत में लाभार्थी राशन कार्डधारकों को कम व अधिक मात्रा में आवश्यक वस्तुओं का वितरण नहीं करेगा। यदि कोई डिपोधारक कार्डधारको को सरकारी हिदायतानुसार राशन वितरण नहीं करता है तो उस डिपोधारक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
