August 27, 2026

31 अगस्त से पूरे हरियाणा में हलकावार बैठक करने के लिए महिलाओं के बीच जाएंगी सुनैना चौटाला, सम्मान दिवस रैली का देंगी निमंत्रण

0
Nnl 4

Narnaul Political News: इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला को इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने 27 सिंतबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। सुनैना चौटाला इनेलो की महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा के साथ 31 अगस्त से पूरे हरियाणा में हलकावार बैठक करने के लिए महिलाओं के बीच जाएंगी और उन्हें सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देंगी। सुनैना चौटाला अपने हलकावार दौरे के दौरान गांवों में भी जाएंगी। पहले चरण में सुनैना चौटाला 31 अगस्त को हलका जुलाना और बरौदा, 1 सितंबर को हलका गोहाना और गन्नौर, 2 सितंबर को हलका राई और खरखौदा, 3 सितंबर को जिला यमुनानगर और अंबाला, 5 सितंबर को हलका सफीदों और जींद, 6 सितंबर को हलका उचाना और नरवाना एवं 7 सितंबर को हलका महम और किलोई कवर करेंगी। दूसरे चरण की बैठकों का शेड्यूल जल्दी जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed