September 3, 2026

Rewari : बावल में काम करने वाले कर्मचारी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर सेल ने दबोचा यूपी का शातिर

0
बावल में काम करने वाले कर्मचारी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर सेल ने दबोचा यूपी का शातिर

प्रतीकात्मक फोटो

Rewari :  रेवाड़ी जिला साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर पीड़ित का फोन हैक किया और उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले में पुलिस पहले भी एक अन्य आरोपी को दबोच चुकी है।

प्रकरण के अनुसार, मूल रूप से यूपी के गांव बुटामोऊ निवासी और हाल ही में सुठानी गांव में किराए पर रहकर बावल की एक कंपनी में नौकरी करने वाले विनीत सिंह ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 12 जुलाई को वह अपने फोन पर इंस्टाग्राम देख रहा था, इस दौरान उसने एक ऐप डाउनलोड किया। ऐप डाउनलोड होते ही उसका फोन अचानक हैक होकर बंद हो गया।

करीब 15 मिनट बाद जब उसका फोन स्वतः चालू हुआ और उसने ‘फोन पे’ पर अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो उसके खाते से 50 हजार रुपये गायब मिले।

शिकायत मिलने के बाद रेवाड़ी साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और सबसे पहले यूपी के आगरा स्थित गांव गढ़ी जहान निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया था, जिसके बैंक खाते में ठगी की यह रकम ट्रांसफर हुई थी।

सौरभ से पूछताछ के दौरान साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में आगरा के मोहल्ला जौहरी नगर निवासी मोहित सीकरवार की मुख्य भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी मोहित सीकरवार को भी गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी देखें – शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, बिजली, पेयजल तथा पुलिस विभाग से संबंधित मामले रखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed