September 5, 2026

Nepal Flood Horror: नेपाल में बाढ़ के बाद तबाही का खौफनाक मंजर, मलबे में दबे ट्रक और जेसीबी, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

0
Nepal Flood Horror: नेपाल में बाढ़ के बाद तबाही का खौफनाक मंजर, मलबे में दबे ट्रक और जेसीबी, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

नेपाल में बाढ़ के बाद तबाही का खौफनाक मंजर, मलबे में दबे ट्रक और जेसीबी, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Nepal Flood Horror: नेपाल में कुदरत के कहर यानी भीषण बाढ़ और भूस्खलन का पानी तो अब कई इलाकों से उतर चुका है, लेकिन पीछे जो तबाही का मंजर छूटा है, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप उठे। तबाही के इस मंजर की खौफनाक तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें बड़े-बड़े ट्रक, जेसीबी मशीनें और भारी निर्माण उपकरण कई-कई फीट गहरे कीचड़ व मलबे के नीचे दबे नजर आ रहे हैं।

इस दिल दहला देने वाली स्थिति को व्लॉगर सत्यम पांडे ने अपने कैमरे में कैद किया है। वह जोखिम उठाकर बाढ़ से प्रभावित एक बड़े कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे, जहां का हाल देखकर वे खुद भी सन्न रह गए।

केबिन में भरा कीचड़, आ रही सड़ांध और बदबू

वायरल वीडियो में व्लॉगर एक ऐसे भारी-भरकम ट्रक के पास पहुंचता है, जिसका आधा से ज्यादा हिस्सा मिट्टी और पत्थरों के मलबे में धंसा हुआ है। जब वह ट्रक के केबिन के भीतर झांकता है, तो वहां स्टीयरिंग और ड्राइवर सीट के आसपास सिर्फ गाद और कीचड़ जमी दिखती है। ऊपर की तरफ चालक का कंबल और कुछ निजी सामान लटक रहा था।

वीडियो में व्लॉगर ने उस जगह से आ रही बेहद तेज और असहनीय बदबू का जिक्र किया है। उनके मुताबिक, वहां से किसी मरे हुए जीव या सड़े हुए शव जैसी भीषण बदबू आ रही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह गंध किसी इंसानी शव की थी या मलबे में दबे जानवरों की, लेकिन इस माहौल ने पूरी जगह को बेहद खौफनाक बना दिया है।

तबाही के बाद भारी मशीनों को निकालना भी नामुमकिन

वीडियो में कंस्ट्रक्शन साइट की बदहाली साफ बयां हो रही है। जहां कभी बड़ी-बड़ी मशीनों के साथ काम चल रहा था, वहां अब केवल पत्थरों का ढेर, मिट्टी और कीचड़ में फंसी गाड़ियां ही बची हैं। भारी-भरकम ट्रकों का इस कदर जमीन में धंस जाना यह बताने के लिए काफी है कि बाढ़ के साथ आए सैलाब में कितना प्रचंड वेग और मलबे का वजन रहा होगा।

सत्यम पांडे ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @satyampandeyskn से पोस्ट किया है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूज़र्स नेपाल के इस खौफनाक मंजर को देखकर दंग हैं और प्रभावित लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। रेस्क्यू टीमों के लिए भी इतने गहरे मलबे से इन गाड़ियों और इलाके को साफ करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढ़ें– Train Stunt Viral: चलती ट्रेन में रील बनाना पड़ा भारी, खंभे से टकराकर नीचे गिरा युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed