September 15, 2026

Ateli Mandi : हिंदी भारत को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पिरोती है एक सूत्र में- डॉ. राजेश सैनी

0
Ateli Mandi : हिंदी भारत को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पिरोती है एक सूत्र में- डॉ. राजेश सैनी

हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों संबोधित करते हुए ।

Ateli Mandi : राजकीय महाविद्यालय अटेली में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी भारत को सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में हिंदी को अपनाएँ और अधिक से अधिक इसका प्रयोग करें।

 

कार्यक्रम में हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामचरण ने हिंदी को निरंतर आगे बढ़ाने पर बल देते हुए संबोधित किया। सहायक आचार्य श्रवण कुमार ने हिंदी की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला, जबकि सहायक आचार्य सुशीला ने हिंदी वर्णमाला की वैज्ञानिकता को रेखांकित किया।

 

सहायक आचार्य डॉ. उपदेश ने हिंदी व्याकरण की महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिया, वहीं सहायक आचार्य महेन्द्र कुमार ने हिंदी में रोजगार के अवसरों पर सारगर्भित भाषण दिया।

 

वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. सतपाल यादव ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए हिंदी को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सुमेश कुमार, डॉ. मीनाक्षी सहित कई सहायक आचार्य उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखें –  हकेवि में पीएच.डी दाखिला प्रक्रिया शुरू, 32 विभागों में 190 सीटों के लिए 3 अक्टूबर तक करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed