September 16, 2026

Ateli Mandi : अटेली में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने घर के बाहर से बरामद किए 58 पव्वे और 6 बोतल देशी शराब

0
Ateli Mandi : अटेली में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने घर के बाहर से बरामद किए 58 पव्वे और 6 बोतल देशी शराब

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी ।

Ateli Mandi : अटेली थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रुथल में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई है, जिसे वह अपने घर के सामने गली में रखकर बेचने की योजना बना रहा था।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को थाने के एसआई राम लखन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम अभियान में जुटे थे। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ी रुथल निवासी सत्यवीर अपने घर के बाहर सफेद प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब छिपाकर बेचने की फिराक में है।

 

सूचना पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा। पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे तुरंत दबोच लिया। तलाशी में कट्टे से 58 पव्वा और 6 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।

 

पुलिस ने आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

यह भी देखें – हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगिड़ ने गांवों में जाकर दिया निमंत्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed