Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ateli Mandi : आंगनवाड़ी केंद्र राता खुर्द में पोषण माह 2026 के तहत प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Ateli Mandi : आंगनवाड़ी केंद्र राता खुर्द में पोषण माह 2026 के तहत प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आंगनवाड़ी में महिलाओं को खान-पान के बारे में जानकारी देती हुई।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi : बुधवार को पोषण माह 2026 के अंतर्गत स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र राता खुर्द में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्कल सुपरवाइजर अनीता यादव के नेतृत्व में महिलाओं एवं समुदाय के लोगों के लिए प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों के प्रदर्शन एवं पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।

 

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उपस्थित महिलाओं को दैनिक आहार में प्रोटीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्र पर उपलब्ध तथा स्थानीय स्तर पर सहज उपलब्ध विभिन्न प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों जैसे सोयाबड़ी, सोयाबीन, मूंगफली, बेसन, दूध, राजमा, चना/छोला एवं विभिन्न दालों का प्रदर्शन किया गया।

 

महिलाओं को बताया गया कि बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित परिवार के सभी सदस्यों के संतुलित आहार में प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को उचित मात्रा में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही स्थानीय एवं कम लागत वाले खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने की विधि भी समझाई गई।

 

उपस्थित महिलाओं ने प्रदर्शन में गहरी रुचि दिखाते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के पोषण संबंधी लाभों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, संतुलित आहार और स्थानीय खाद्य पदार्थों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

 

यह भी देखें –  दिवंगत चौ. मालाराम के सामाजिक और विकासात्मक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता- दीपेंद्र हुड्डा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।