September 17, 2026

Narnaul: उपायुक्त कार्यालय पर 29 सितंबर को 24 घंटे का दिया जाएगा धरना

0

Narnaul: रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की आवश्यक बैठक यादव धर्मशाला नारनौल में जिला प्रधान घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।बैठक का संचालन जिला सचिव रोशन लाल निंबल ने किया ।

बैठक में जगलाल निनानिया पूर्व राज्य उपप्रधान एवं धर्मपाल शर्मा राज्य सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम देशराम मुख्य अध्यापक एवं रामबाबू प्राचार्य का निधन हो गया उनकी याद में सभी ने 2 मिनट का मान रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व श्रद्धांजली अर्पित की गई। बैठक मे सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह व महासचिव रतन जिंदल के निर्देश अनुसार जिला उपायुक्त कार्यालय पर 29 सितंबर को प्रातः 10 बजे से 30 सितंबर को प्रातः 10 बजे तक लगातार 24 घंटे का लघुसचिवालय नारनौल मे धरना दिया जाएगा।

राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा राज्य सरकार की पेंशन भोगियों ,पारिवारिक पेंशन भोगियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए देशव्यापी संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया है। आंदोलन के प्रथम चरण में 29 और 30 सितंबर को पूरे भारत के सभी जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का धरना दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा 31 -12 -2025 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों तथा इसके बाद सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के बीच भेदभाव किए जाने तथा वित्त विभाग के माध्यम से वरिष्ठ पेंशनर्स के प्रति नकारात्मक रवया अपनाये जाने से पेंशन भोगियों में भारी रोष व्यापक है। सेवानिवृत कर्मचारियों की भविष्य में वेतन आयोग के लाभ से वंचित किए जाने की आशंका के चलते देशभर के राज्य एवं केंद्र की सेवा निवृत कर्मचारियों में असंतोष है। इस कारण अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन ने संघर्ष का रास्ता अपनाया है। केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को देना है या नहीं देना है यह सरकार की मर्जी पर निर्भर है। जबकि ऐसा पहले सातवें वेतन आयोग तक कभी नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है उन्होंने कहा कि केंद्र के पेंशनरों एवं राज्य के पेंशनरों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। जिसकी अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन ने तैयारी शुरू कर दी गई हैं। आगामी 12 दिसंबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा और मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। कोरोना काल का 18 महीने का महंगाई भत्ता का एरिया नहीं दिया जा रहा है। पेंशनर को कैशलेस चिकित्सा नहीं दी जा रही है। जबकि मीडिया व अखबारों में ढिंढोरा पीटा जा रहा है कर्मचारियों की बल्ले बल्ले। लंबे समय से पेंशनर मांग कर रहे हैं और कई बार आंदोलन कर चुके हैं लेकिन पेंशनरों की मांग पेंशन में बढ़ोतरी 65 साल में 5%, 70 साल में 10%, 75 साल में 15% और 80 साल में होने पर 20%, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा, वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में व हवाई जहाज यात्रा में छूट प्रदान करना, पेंशन की कोमोट की गई राशि को 15 साल की बजाय 11 साल में काटना। जिन गंभीर बीमारियों में कैशलेस सुविधा है उनके इलाज में भी पैनल वाले अस्पताल में पेमेंट जमा कराई जाती है आदि पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जगनलाल निनानिया ने संबोधन मे कहा पेंशन नियम अधिनियम 2025 को वापस लिया जाए ।आठवीं वेतन आयोग के टर्म और रेफरेंस में पेंशन पुनर्निर्धारण के लिए शामिल किया जाए ।पेंशन भोगियों को अंतिम रात प्रदान की जाए।सभी रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों से 29-30 सितंबर के धरने मे बढ चढ़कर भाग लेने की अपील की। जिले मे सदस्यता अभियान चलाने,व संघर्ष फंड एकत्रित करने की अपील की।जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा ने बैठक मे आने वाले सभी सदस्यो का धन्यवाद किया। इस अवसर पूर्णचन्द पूर्व प्रधान,छोटे लाल यादव प्रधान नांगलचोधरी, ओमप्रकाश दायमा जिला कोषाध्यक्ष , सुवालाल प्रधान नारनौल ,दुलीचन्द गोठवाल ताराचंद सैनी होशियार सिंह लांबा, हीरालाल, विजय सिंह यादव ,सुरेश चंद ,मामन राम, छाजूराम ,कंवल सिंह, ताराचंद सैनी, ,दिलीप सिंह, राजेश कुमार, अमर सिंह, ओम प्रकाश , ,सावंत सिंह, रामकिशन रामनिवास बंशीधर, व अनेकगणमन व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed