Karnal Crime: करनाल में दो मासूमों से हैवानियत, एक स्कूल में बनी शिकार तो दूसरी निकली गर्भवती
करनाल में दो मासूमों से हैवानियत, एक स्कूल में बनी शिकार तो दूसरी निकली गर्भवती
Karnal Crime: हरियाणा के करनाल जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली दो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। ब्याना पुलिस चौकी क्षेत्र में जहां एक 9 साल की मासूम बच्ची को गांव के सरकारी स्कूल में चाकू दिखाकर हवस का शिकार बनाया गया, वहीं शहर थाना क्षेत्र में मां के साये से महरूम 17 वर्षीय किशोरी के साथ लंबे समय तक दुराचार किए जाने का मामला उजागर हुआ है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (Karnal Pocso Act Case) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ और जांच तेज कर दी है।
सहेलियों को ढूंढने स्कूल गई थी 9 साल की बच्ची, चाकू दिखाकर मुंह दबाया
ब्याना चौकी क्षेत्र (Karnal Police Investigation) से सामने आई पहली घटना 19 सितंबर की रात की है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसकी 9 वर्षीय बेटी शाम के समय गांव की अपनी सहेलियों को तलाशते हुए पास के सरकारी स्कूल में चली गई थी। आरोप है कि वहां गांव का ही आरोपी रवि पहले से घात लगाए बैठा था।
उसने मासूम को अकेला देखकर चाकू निकाला और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की। जब बच्ची ने चीखने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका मुंह भींच दिया। रोती-बिलखती घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद (Indri Bayana Police Chowki) इंद्री थाने में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।
रास्ता भटककर जयपुर आश्रम पहुंची अनाथ नातिन, मेडिकल में निकली गर्भवती
दुष्कर्म का दूसरा मामला थाना शहर करनाल का है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम पेचीदा नहीं है। शिकायतकर्ता नाना ने पुलिस को बताया कि बेटी के देहांत के बाद उनकी 17 वर्षीय नातिन उन्हीं के पास रह रही थी। आरोप है कि अजय नाम का युवक पिछले दो साल से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रखता और गलत काम करता रहा।
18 सितंबर को जब बाल कल्याण समिति सेक्टर-4 से परिजनों को फोन आया, तब पूरी सच्चाई सामने आई। दरअसल, किशोरी अपने पिता से मिलने हल्द्वानी जाने के लिए निकली थी, लेकिन गलत ट्रेन में बैठने की वजह से राजस्थान के अलवर पहुंच गई। अलवर पुलिस ने उसे सुरक्षित जयपुर के एक आश्रम भेजा, जहां से उसे करनाल लाया गया। जांच के दौरान जब किशोरी का मेडिकल कराया गया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
एक ही दिन में दो नाबालिगों से जुड़े संगीन अपराधों के उजागर होने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। (Karnal City Police Station) थाना शहर करनाल में पीएसआई सुमनलता की देखरेख में 19 सितंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, स्कूल में मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में मेडिकल साक्ष्यों और पीड़ितों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष व कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें– Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत
