Haryana IAS Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले
Haryana IAS Transfer: हरियाणा सरकार ने मंगलवार को नौकरशाही में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस (IAS Officers Posting Haryana) और 3 एचसीएस (HCS Transfer List) अधिकारियों (Haryana Civil Services Transfer) के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ महत्वपूर्ण निगमों और विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईएएस यश गर्ग को हारट्रॉन की जिम्मेदारी
साल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी यश गर्ग को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यश गर्ग वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक एवं सचिव के साथ-साथ एमएसएमई (MSME) के महानिदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इन मौजूदा पदों के साथ ही वे अब हारट्रॉन के एमडी का कामकाज भी देखेंगे। इससे पहले यह प्रभार आईएएस राजनारायण कौशिक के पास था।
मनीराम शर्मा बने HPGCL के नए प्रबंध निदेशक
वहीं, 2009 बैच के ही एक अन्य आईएएस अधिकारी मनीराम शर्मा को (Haryana Administrative News) हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। मनीराम शर्मा फिलहाल राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव तथा मुख्य बंदोबस्त आयुक्त (चीफ सेटलमेंट कमिश्नर) के पद पर तैनात हैं। वे बिजली निगम में 2009 बैच के ही आईएएस अधिकारी पंकज की जगह यह नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की कवायद
राज्य सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कामकाज में गति लाने और विभिन्न निगमों के कार्यों को सुव्यवस्थित करने से जोड़कर देखा जा रहा है। तबादला सूची में शामिल अन्य आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों और जिलों में नई भूमिकाएं दी गई हैं, जिससे विकास परियोजनाओं को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
