Narnaul: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल 28 को पीजी कॉलेज सभागार में सुनेंगे शिकायतें
Narnaul: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल 28 सितंबर को सांय 4 बजे राजकीय पीजी महाविद्यालय सभागार नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक लेंगे। इसमें पहले से निर्धारित 12 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे जिनका संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि
पंचायती राज नारनौल का एक, नगर परिषद/हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण/पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग का एक, पुलिस अधीक्षक के दो, जिला नगर आयुक्त का एक, नगर परिषद का एक, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सतनाली, नारनौल व निजामपुर का एक-एक, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का एक तथा उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव मालड़ा सराय के महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह व अन्य निवासीगण, हुड्डा सेक्टर एक के आरडब्ल्यूए एवं समस्त निवासीगण, राजावास की ढाणी के बलजीत, रिंकू सिंह व राम कुंडू, गहली के सचिन, मौहल्ला सिलाखाना नारनौल के राम सज्जन शर्मा, वार्ड नंबर 18 नारनौल की रेखा सैनी व अन्य निवासीगण, गांव जैलाफ के छाजूराम रावत, गांव बिरसिंहवास के इंद्र चौकीदार व अन्य ग्राम वासी, गांव सलूनी के विक्रम सिंह व अन्य ग्रामवासी, गांव मोसमपुर की पिंकी व अन्य ग्राम वासी, ताजीपुर के प्रमोद व अन्य ग्रामवासी तथा आजमाबाद मौखुता के विजय का मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
यह भी देखें जहां नहीं चलतीं बड़ी गाड़ियां, वहां ऑटो लेकर पहुंच गए दो ब्रिटिश टूरिस्ट
