September 26, 2026

Mahendragarh : बारडा में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन पर्व’, विधायक कंवर सिंह यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा

0
Mahendragarh : बारडा में आयोजित हुआ 'आंगन मिलन पर्व', विधायक कंवर सिंह यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा

Mahendragarh : बारडा में आयोजित हुआ 'आंगन मिलन पर्व', विधायक कंवर सिंह यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा

Mahendragarh : सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव बारडा में आंगन मिलन पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

 

 

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, महिलाओं और परिवारों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती महिलाओं से संबंधित सेवाओं को समाज तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

 

बच्चों के स्वस्थ और मजबूत भविष्य की नींव बचपन में ही रखी जाती है। इसलिए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहायता मिलती है।

Mahendragarh : बारडा में आयोजित हुआ 'आंगन मिलन पर्व', विधायक कंवर सिंह यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा
Mahendragarh : बारडा में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन पर्व’, विधायक कंवर सिंह यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा

 

कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर पूजा खिच्ची ने किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को दी जा रही विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि आंगन मिलन पर्व जैसे कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़कर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए।

 

 

इस मौके पर गाँव की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

यह भी देखें – अटेली के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की छात्रा नंदिनी ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में लहराया परचम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed