Narnaul: रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा महेंद्रगढ़ इकाई ने शुरू किया 24 घंटे का धरना
Narnaul: रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन जिला महेन्द्रगङ के रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने आज लघुसचिवालय नारनौल मे प्रातः 10 बजे से 24 घण्टे का धरना शुरू किया।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा ने किया तथा संचालन जिला सचिव रोशनलाल निंबल ने किया। इसमे राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान जगनलाल निनानिया, सर्वकर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र यादव किसान नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
धर्मपाल शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशन भोगियों की मांगों का समाधान करने की बजाय नई-नई समस्या खड़ी कर रही है, अतः संघर्ष बहुत जरूरी है।
इसकी पहली कड़ी के रूप में 29 सितंबर प्रातः 10 बजे से लेकर 30 सितंबर प्रातः 10 बजे तक देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का पड़ाव डाला जा रहा है।
फैडरेशन द्वारा 12 दिसंबर 2026 को दिल्ली की रामलीला मैदान में आयोजित की जाने वाली महा रैली में देश भर के पेंशनभोगी हजारों की संख्या में भाग लेंगे।
पेंशन बढ़ाने, आंठवे वेतन आयोग में पेंशन संशोधन करने के लिए अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन तथा केंद्रीय कर्मचारी पेंशनर्स टएसोसिएशन की कन्फर्मेशन व अन्य केंद्रीय पेंशनरों के साथ 13 दिसंबर 2026 को दिल्ली में एक जॉइंट कन्वेंशन की जाएगी।
श्री शर्मा ने बताया कि दुनिया भर के पेंशन भोगियों के साथ भाईचारा बढ़ाने के लिए ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल पेंशन टी यू आई के साथ हमारा संगठन संबंध लेने जा रहा है। सरकार पेंशन बंद करना चाहती है। 25 मार्च 2025 के वैलिडेशन एक्ट के माध्यम से सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। इस एक्ट के पारित होने से पेंशन अब सरकारी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के बाद उसका हक नहीं रहा। अब सरकार की मर्जी है कि वह पेंशन दे या नहीं दे।
उन्होंने बताया कि हमारी पूर्व की मांगें भी बिना समाधान के लटकी पड़ी है, जैसे पीएफआरडी एक्ट को वापस लेने, एनपीएस और यूपीएस को समाप्त करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए।
जगनलाल ने कहा करोनाकाल में जप्त किया गया 18 महीने का डी ए जारी किया जाए। सभी प्रकार के अस्पतालों में पेंशन भोगियों का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना। मेडिकल भत्ता कम से कम ₹3000 मासिक दिया जाए।
रेलवे या हवाई यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह 50 पर्सेंट छूट दी जाए। वरिष्ठ नागरिकों कमिशन का गठन करना चाहिए।
धर्मेन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा 65 वर्ष की आयु में 10%, 70 वर्ष की आयु में 20% ,75 वर्ष की आयु में 30% ,80 वर्ष की आयु में 50% तथा इसी प्रकार पेंशन में 95 वर्ष की आयु तक 100% बढ़ोतरी की जाए। पेंशन काॅम्यूटेशन राशि 10 वर्ष 8 तक काटी जाए। सरकारी विभाग विभागों का निजीकरण बंद किया जाए सभी रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए लेबर कोर्ट लागू किया जाए नई पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाए।
इस धरने को नांगल चौधरी के प्रधान छोटे-छोटे लाल यादव, नारनौल के प्रधान सुवालाल, अटेली बलबीर सिंह, सतनाली के प्रधान होशियार सिंह लांबा, निजामपुर के प्रधान रामशरण कैसाना, पूर्व प्रधान पूरणचंद नारनौलिया, अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान शेर सिंह यादव, करण सिंह यादव, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान अमीलाल कैसाना, दिलीप सिंह, महेश पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी व छोटेलाल ने भी संबोधित किया।
यह भी देखें Narnaul: युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और नींव हैं
