Unique Cow Love Jalore: राजस्थान में गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ का ‘राधा महल’, पहनती है 10 किलो चांदी के गहने
राजस्थान में गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ का 'राधा महल', पहनती है 10 किलो चांदी के गहने
Unique Cow Love Jalore: हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है और मान्यता है कि इसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन राजस्थान के जालौर जिले से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जो गाय के प्रति आस्था और समर्पण की एक नई मिसाल पेश करता है। यहां रानीवाड़ा क्षेत्र के धानोल गांव (Dhanol Village Raniwara Jalore) में एक पालतू गाय के रहने के लिए पूरे 1 करोड़ रुपये की लागत से आलीशान ‘राधा महल’ (Rajasthan Businessman Cow Mahal) बनाया जा रहा है।
इस दो मंजिला महल का निर्माण मुंबई में रेलवे ठेकेदारी और इलेक्ट्रिक स्कूटर का कारोबार करने वाले बिजनेसमैन नरेंद्र पुरोहित करवा रहे हैं। नरेंद्र अपनी कांकरेज नस्ल की इस गाय को प्यार से ‘राधा मैया’ बुलाते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह राधा महल नरेंद्र के खुद के निजी मकान से भी सवा फीट ऊंचा बनाया जा रहा है।
1500 रुपये की नौकरी से करोड़पति बनने का सफर: जब बैंड-बाजे के साथ घर आई ‘राधा’
नरेंद्र पुरोहित के मुताबिक, साल 2015 में जब राधा महज दो साल की थी, तब वे उसे पथमेड़ा गौशाला से बैंड-बाजे के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच अपने घर लाए थे। उस दौर में नरेंद्र महज 1500 रुपये की मामूली नौकरी किया करते थे। उनका मानना है कि जैसे ही राधा के कदम उनके घर में पड़े, उनका सोया हुआ भाग्य जाग उठा।
देखते ही देखते उनका बिजनेस दिन दूना रात चौगुना बढ़ने लगा। आज वे कंस्ट्रक्शन और कई बड़े बिजनेस के मालिक हैं। अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय वे इस गाय को देते हैं और उसे परिवार की सबसे सम्मानित सदस्य का दर्जा देते हैं।
संगमरमर का फर्श, CCTV से दर्शन और शाही खान-पान
राधा के रहने के लिए बन रहे इस 200 गज के ‘राधा महल’ में हर तरह की आधुनिक और शाही सुविधाएं होंगी। दो मंजिला इमारत के भूतल (फर्स्ट फ्लोर) पर केवल राधा के रहने का इंतजाम होगा, जबकि ऊपरी मंजिल पर पूजा-पाठ और साधु-संतों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
नरेंद्र जब काम के सिलसिले में मुंबई रहते हैं, तो दिन में कई बार CCTV कैमरों के जरिए राधा के दर्शन करते हैं। बिना राधा के दर्शन किए परिवार में कोई भोजन ग्रहण नहीं करता। नरेंद्र महीने में कम से कम चार बार विशेष रूप से मुंबई से गांव आकर राधा की सेवा में समय बिताते हैं।
10 किलो चांदी के गहने और नंदी के साथ हुआ था शाही विवाह
राधा की दिनचर्या और उसकी सेवा का अंदाज बिल्कुल किसी महारानी जैसा है। हर महीने की अष्टमी, धार्मिक पर्वों और तीज-त्योहारों पर राधा का विशेष श्रृंगार किया जाता है। उसे गले में कंठी, सिर पर चांदी के आभूषण और चुनरी समेत करीब 10 किलो वजनी चांदी (Pet Cow 10 Kg Silver Jewellery) के गहने पहनाए जाते हैं।
खान-पान की बात करें तो राधा को देसी घी से बनी लपसी और खास लड्डू परोसे जाते हैं। उसकी देखभाल में 4 सेवक चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। (Unique Cow Lover Rajasthan) आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि साल 2021 में इस परिवार ने राधा का एक नंदी के साथ प्रतीकात्मक शाही विवाह भी रचाया था, जिसमें पूरा गांव बाराती बनकर शामिल हुआ था।
नरेंद्र पुरोहित के पास यूं तो करीब 25 गायें हैं, लेकिन ‘राधा’ उनके दिल के सबसे करीब है। इस परिवार का यह गौ-प्रेम आज पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें– Gen Z Employee Viral Story: CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, Gen Z कर्मचारी ने 50% हिस्सेदारी मांगकर बंद की बोलती
