Ateli Mandi : गांव सलीमपुर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने की शिरकत
Ateli Mandi : गांव सलीमपुर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने की शिरकत
Ateli Mandi : गांव सलीमपुर (तुर्कियावास) में आयोजित बाॅलीबाल (समेंशिंग) टूर्नामेंट में संतोष यादव पूर्व डिप्टी स्पीकर हरियाणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि माजरी धाम के पूज्य सुमित गिरी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन कर अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने युवाओं से कहा कि हमें अपने महान पुरुषों के जीवन से सीख लेनी चाहिए।
सत्य, अहिंसा और सेवा के उनके शाश्वत सिद्धांत राष्ट्र निर्माण की हमारी यात्रा में सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे और कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
संतोष यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान भाजपा पार्टी ने चलाया हुआ है। इस अभियान में युवाओं से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संतोष यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में मानसिक विकास, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।
उन्होंने सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को हर संभव मदद का भरोसा दिया। हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेलो को बढ़ावा देने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हुई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा सके।
संतोष यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि खेलों को अपनाएं, नशे को दूर भगाएं। मुख्य अतिथि ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “अगर जीवन में कोई नशा करना ही है, तो वह देश के लिए मेडल जीतने का होना चाहिए।
खेल का मैदान हमें केवल जीतना नहीं, बल्कि मुश्किलों से लड़ना सिखाता है।” उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाना बेहद ज़रूरी है और इस काम में खेल सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं।
संतोष यादव ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मैदान पर दिखाया गया आपका जज्बा सबसे ज्यादा मायने रखता है। जो आज हारे हैं, वे कल की जीत की तैयारी करें। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम आयोजक अश्वनी यादव और उनकी टीम को बधाई देते हुए युवा खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ाया।
खेल हमें हर परिस्थिति में लड़ना और आगे बढ़ना सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया और मोबाइल गेमिंग से बाहर निकलकर मैदान पर पसीना बहाने की सलाह दी।
संतोष ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र के युवा शिक्षा, चिकित्सा और खेल प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही प्लेटफॉर्म और संसाधनों की जरूरत है।
इस अवसर पर रत्ती राम, वेद प्रधान, हवा सिंह, रामनिवास, जसवंत प्रधान, ओम प्रकाश, कुबेर सिंह, राजकुमार, जय सिंह, राजा राम, सुनील, हंसराज सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह भी देखें – हकेवि में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, कुलपति ने दिलाई शपथ
