Narnaul: सेवा सेतु कैंपों में अब तक लगे 23 शिविरों में 2000 से अधिक आवेदन
Narnaul: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंशा के अनुरूप चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत अब तक लगे 23 सेवा सेतु कैंपों में 2000 से अधिक लोग अपने आवेदन और शिकायतें दे चुके हैं। ये सभी मामले अलग-अलग विभागों से जुड़े हैं। इस अभियान के तहत शनिवार को नांगल चौधरी में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय और एससी चौपाल में सेवा सेतु कैंप लगाया गया। यहां लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और संबंधित विभागों के सामने अपनी बात रखी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैंपों में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से जुड़े परिवार भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए भी आवेदन किया जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर आवेदन और शिकायतें दर्ज करवाएं और योजनाओं का लाभ उठाएं।
4 और 5 अक्टूबर को यहां लगेंगे कैंप
अभियान के शेड्यूल के अनुसार 4 अक्टूबर को नांगल चौधरी के नपा कार्यालय, सहबाजपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और खंड निजामपुर के बसीरपुर स्कूल में कैंप आयोजित होंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को निजामपुर खंड के गांव दंचोली के पंचायत घर में कैंप लगेगा। आसपास के लोग अपने आवेदन और शिकायतें लेकर इन कैंपों में पहुंच सकते हैं।
यह भी देखें अक्टूबर में भी गर्मी का सितम, कुरुक्षेत्र में साफ हुआ आसमान, महेंद्रगढ़ में पारा 38 डिग्री के करीब पहुंचा
