Breaking News
Rashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाRashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचा

AAP Punjab Election Campaign Launch : सीएम भगवंत मान कल लुधियाना से करेंगे कैंपेन का आगाज, घर-घर पहुंचेंगे 2.68 लाख कार्यकर्ता

AAP Punjab Election Campaign Launch : सीएम भगवंत मान कल लुधियाना से करेंगे कैंपेन का आगाज, घर-घर पहुंचेंगे 2.68 लाख कार्यकर्ता

सीएम भगवंत मान कल लुधियाना से करेंगे कैंपेन का आगाज, घर-घर पहुंचेंगे 2.68 लाख कार्यकर्ता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

AAP Punjab Election Campaign Launch : आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में आगामी राजनीतिक माहौल को गर्माने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी कल यानी 19 सितंबर को लुधियाना में आधिकारिक तौर पर अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च करेगी, जिसके तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष तौर पर चुनावी पंफलेट जारी करेंगे। इसके ठीक अगले दिन यानी 20 सितंबर से राज्यभर में एक महीने तक चलने वाले मेगा डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरुआत होगी, जिसकी कमान खुद सीएम मान अपने हलके धूरी से संभालेंगे।

लुधियाना से होगा चुनावी अभियान का औपचारिक श्रीगणेश

पंजाब के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए अपनी चुनावी तैयारियों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी का हाई-प्रोफाइल कैंपेन लॉन्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में पार्टी का आधिकारिक चुनावी पंफलेट जनता के सामने रखेंगे। इस लॉन्च के तुरंत बाद पार्टी एक विशाल जन-संपर्क अभियान की रूपरेखा को अमलीजामा पहनाएगी, जो सीधे तौर पर हर मतदाता के दरवाजे तक पहुंचेगा।

विज्ञापन

एक महीने तक चलेगा मेगा डोर-टू-डोर कैंपेन

चंडीगढ़ में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पूरी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से शुरू होने वाला यह घर-घर संपर्क अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। इस महाअभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी से लोगों के बीच जाकर करेंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में कुल 25,332 मतदान केंद्र (बूथ) हैं, और पार्टी ने हर बूथ पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए अपने 2.68 लाख प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं और बूथ लीडर्स को मैदान में उतारने का पूरा खाका तैयार कर लिया है।

हर परिवार को मिल रहा 1.82 लाख का लाभ: सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले कुछ सालों में वह काम कर दिखाया है जो पिछले 75 सालों में नहीं हुआ था। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने अपनी लगभग हर प्रमुख गारंटी को जमीन पर उतारा है, जिससे राज्य के हर परिवार को सालाना औसतन 1.82 लाख रुपये यानी हर महीने लगभग 15 हजार रुपये का सीधा वित्तीय और सामाजिक लाभ मिल रहा है।

कार्यकर्ता इन्हीं उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसके साथ ही इस अभियान के दौरान पार्टी का नया सदस्यता अभियान भी समानांतर रूप से चलाया जाएगा।

विपक्षी दलों और बीजेपी पर तीखा हमला

विपक्षी दलों को घेरते हुए सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पुरानी सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा कि जनता को यह याद दिलाने की जरूरत है कि कैसे 2007 से 2017 के बीच अकाली-भाजपा शासनकाल में पंजाब नशे की भट्टी में झुलसता रहा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।

वहीं, अमन अरोड़ा ने बीजेपी की हालिया नशा विरोधी यात्राओं पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर बीजेपी वाकई गंभीर है, तो उसे पहले अपने शासित राज्यों जैसे हरियाणा और गुजरात में नशे के कारोबार पर नकेल कसनी चाहिए, क्योंकि पंजाब की लोकल सप्लाई चेन टूटने के बाद अब बाहर से ड्रग्स आ रहा है।

Punjab BJP Nasha Mukt Punjab Yatra : 117 विधानसभा सीटों को साधने के लिए पठानकोट से ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ का आगाज

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।