Breaking News
KUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भागJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासKUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भागJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लास

Ambala News: “दीपेंद्र हुड्डा आंख का चश्मा बदलवाएं” अनिल विज का कांग्रेस सांसद पर बड़ा जुबानी हमला

Ambala News: "दीपेंद्र हुड्डा आंख का चश्मा बदलवाएं" अनिल विज का कांग्रेस सांसद पर बड़ा जुबानी हमला

“दीपेंद्र हुड्डा आंख का चश्मा बदलवाएं” अनिल विज का कांग्रेस सांसद पर बड़ा जुबानी हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: हरियाणा की राजनीति में बयानों के तीर एक बार फिर तीखे हो चले हैं। सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के दिग्गज सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उन्हें अब अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर से बदलवा लेना चाहिए। अंबाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विज ने कहा कि विपक्षी नेता केवल अनर्गल आरोप लगाने में लगे हैं, जबकि धरातल पर हुआ विकास काम खुद ब खुद सच्चाई बयां कर रहा है। विज ने जनता से पिछली कांग्रेस सरकारों और मौजूदा भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना करने की अपील की।

दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए थे स्टेडियमों की बदहाली और ट्रिपल इंजन सरकार पर सवाल

विज्ञापन

गौरतलब है कि रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की भाजपा सरकार पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले 12 वर्षों के शासनकाल में भाजपा ने प्रदेश में एक भी नया स्टेडियम नहीं बनाया। उन्होंने साहा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का उदाहरण देते हुए दावा किया था कि हुड्डा सरकार के दौरान बने 250 से ज्यादा राजीव गांधी खेल परिसरों को इस सरकार ने खंडहर बना दिया है। इसके अलावा दीपेंद्र ने गुरुग्राम में जलभराव, टूटी सड़कों, सफाई कर्मचारियों और एचकेआरएन (HKRN) कर्मियों के मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा था।

विज ने गिनाए खेल प्रोजेक्ट: फीफा फुटबॉल स्टेडियम से ऑल वेदर स्विमिंग पूल तक

दीपेंद्र के इन आरोपों का करारा जवाब देते हुए अनिल विज ने अंबाला में तैयार किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की फेहरिस्त सामने रख दी। विज ने कहा, “शायद कांग्रेस नेताओं को विकास देखने में दिक्कत हो रही है। हमने अंबाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फीफा (FIFA) अप्रूव्ड फुटबॉल स्टेडियम बनाकर दिया है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए ऑल-वेदर स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिमनास्टिक हॉल और बैडमिंटन हॉल तैयार कराया है।” विज ने कहा कि भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का काम किया है, न कि केवल कागजी दावे किए हैं।

‘सीएम सैनी हरियाणा-पंजाब दोनों संभाल रहे, पंजाब से उखाड़ेंगे अयोग्य सरकार’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कामकाज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी हरियाणा और पंजाब दोनों जगह मजबूती से डटे हुए हैं और दोनों राज्यों में बेहतर इंतजाम कर रहे हैं। हरियाणा को तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

पंजाब की राजनीति पर चुटकी लेते हुए विज ने कहा कि पड़ोसी राज्य की “गली-सड़ी सरकार” को उखाड़ फेंकना और वहां कमल का फूल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विज ने दोहराया कि विपक्ष चाहे जितने झूठे आरोप लगा ले, जनता के सामने विकास की जमीनी हकीकत शीशे की तरह साफ है।

यह भी पढ़ें– दोस्तों संग आइसक्रीम खाने निकले 16 साल के राजीव की कार से कुचलकर मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।