अंबाला: थाना अंबाला शहर पुलिस ने धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये हड़पने वाले आरोपी को थाना सहार (नई मुम्बई) से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत सिहँ निवासी गाँव ठेठरके डेरा बाबा नानक गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सुलतान सिंह की शिकायत पर थाना अम्बाला शहर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 05 लाख रूपये की राशि हड़प ली, न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए। पुलिस ने साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को नई मुम्बई से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हड़पी गई राशि की रिकवरी करेगी और यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि इस धोखाधड़ी में अन्य लोग भी शामिल है या आरोपी ने कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है। अम्बाला पुलिस आमजन से अपील करती है कि विदेश जाने के लिए केवल सरकार द्वारा अधिकृत एजेंटों से माध्यम से ही संपर्क करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के प्रलोभन में आकर मोटी रकम व्यर्थ न गवाएँ।

You may also like:

Please Login to comment in the post!