Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ateli Mandi : अटेली के कांटी गांव फायरिंग मामला, पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रदीप को किया गिरफ्तार

Ateli Mandi : अटेली के कांटी गांव फायरिंग मामला, पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रदीप को किया गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली में कांटी गांव में हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रदीप रामपुरा का रहने वाला है। अटेली पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रामपुरा की पहाड़ियों से धर दबोचा।

विज्ञापन

डीएसपी डॉ. कविता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि इस गोलीबारी की घटना में प्रदीप, मुख्य आरोपी पंकज और भोलू के साथ सीधे तौर पर शामिल था।

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया।

 

 

 

मुख्य आरोपी पंकज भी पहाड़ियों से ही हुआ था गिरफ्तार

गौरतलब है कि इस मामले के एक अन्य मुख्य आरोपी पंकज (निवासी रामपुरा, अटेली) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पंकज को भी पुलिस टीम ने रामपुरा की पहाड़ियों से ही दबोचा था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए भागते समय गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट लग गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अटेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था।

 

 

क्या था पूरा मामला? 

पुलिस के मुताबिक, यह दुस्साहसिक वारदात 30 अगस्त को शाम करीब साढ़े पांच बजे अंजाम दी गई थी। कांटी, अटेली निवासी देवकरण अपनी बोलेरो गाड़ी से गांव के बस स्टैंड पर स्थित एक खोखे पर पहुंचे थे।

तभी वहां बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले देवकरण को जान से मारने की धमकी दी और उनकी बोलेरो गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली ड्राइवर की साइड के शीशे के पास जा लगी, गनीमत यह रही कि देवकरण ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

 

दुकान के बाहर बैठे युवक पर भी की थी फायरिंग

इतने पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा और वे रामपुरा रोड की तरफ बढ़े, जहां उन्होंने रास्ते में एक दुकान के बाहर बैठे कांटी गांव के ही रहने वाले रोहित पर भी फायरिंग कर दी।

रोहित ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत झुककर और मौके से भागकर अपनी जान बचाई, जबकि हमलावरों की चलाई गई गोली दुकान की जाली या दीवार में जा धंसी। जाते-जाते आरोपियों ने दोनों पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘सीन ऑफ क्राइम’ (Scene of Crime) की टीम को बुलाया गया।

 

 

टीम ने घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया और मौके से एक खाली खोल सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर अटेली थाने में प्रासंगिक धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी है।

 

यह भी देखें –  गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा अपडेट, आरोपी कल्याण बैसला राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।