Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Bhiwani Missing Girl: भिवानी में रोहतक की बस में बैठी 19 साल की युवती लापता, जांच में जुटी पुलिस

Bhiwani Missing Girl: भिवानी में रोहतक की बस में बैठी 19 साल की युवती लापता, जांच में जुटी पुलिस

भिवानी में रोहतक की बस में बैठी 19 साल की युवती लापता, जांच में जुटी पुलिस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani Missing Girl: भिवानी जिले में एक 19 वर्षीय युवती के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मौसी के घर भिवानी आई युवती जब अपने घर रोहतक के लिए निकली, तो रास्ते में ही कहीं गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर हर संभावित जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर आखिरकार पुलिस की शरण ली। तोशाम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मौसी के बेटे ने बस में बैठाया था, रास्ते से ही हो गई गायब

विज्ञापन

मूल रूप से रोहतक की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। उसकी तीसरे नंबर की 19 वर्षीय बेटी पिछले कुछ दिनों से भिवानी के एक गांव में अपनी मौसी के घर रहने आई हुई थी। बीते दिनों जब उसे वापस रोहतक अपने घर जाना था, तो उसकी मौसी के बेटे ने उसे तोशाम बस स्टैंड ले जाकर रोहतक जाने वाली बस में सुरक्षित बैठाया था।

घर नहीं पहुंचने पर परिजनों के उड़े होश, पुलिस में दी शिकायत

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवती रोहतक अपने घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। रोहतक में रह रहे परिवार ने तुरंत भिवानी में मौसी के घर संपर्क किया, लेकिन वहां से पता चला कि वह तो काफी पहले ही निकल चुकी है। युवती के न तो घर पहुंचने और न ही मौसी के पास लौटने की खबर से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला।

परेशान परिजनों ने तोशाम थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। तोशाम थाना पुलिस ने गुमशुदगी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बस स्टैंड और आसपास के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती बस से कहां उतरी या रास्ते में उसके साथ क्या हुआ।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।