Breaking News
DGP Gaurav Yadav Statement : डीजीपी गौरव यादव का संदेश – पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहींHaryana Metro News: पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो, दिल्ली-पानीपत नमो भारत कॉरिडोर पर खर्च होंगे 33 हजार करोड़रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाली भारतीय मूल की नावी पिल्लै को शांति का नोबेल, रंगभेद के खिलाफ लड़ींMahendragarh News: हकेवि के 17 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगहCheeka Road Accident: चीका-पिहोवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातमDGP Gaurav Yadav Statement : डीजीपी गौरव यादव का संदेश – पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहींHaryana Metro News: पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो, दिल्ली-पानीपत नमो भारत कॉरिडोर पर खर्च होंगे 33 हजार करोड़रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाली भारतीय मूल की नावी पिल्लै को शांति का नोबेल, रंगभेद के खिलाफ लड़ींMahendragarh News: हकेवि के 17 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगहCheeka Road Accident: चीका-पिहोवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम

Bhiwani News: भिवानी में बुजुर्ग महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ, ऑटो सवारों ने ठगे सोने के बाले

AAmandeep Singh
Bhiwani News: भिवानी में बुजुर्ग महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ, ऑटो सवारों ने ठगे सोने के बाले

भिवानी में बुजुर्ग महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ, ऑटो सवारों ने ठगे सोने के बाले

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bhiwani News: भिवानी जिले में बेखौफ घूम रहे ठगों ने अब बुजुर्गों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बापोड़ा गांव की रहने वाली एक 60 वर्षीया बुजुर्ग महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर और नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके सोने के बाले ठगने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी महिला को बेसुध हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने होश आने पर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने सब्जी मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक महिला और दो पुरुष पीड़िता को अपने झांसे में लेते और बातचीत करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थेरेपी कराकर घर लौट रही थीं वृद्धा, ऑटो सवार गिरोह ने बनाया शिकार

सब्जी मंडी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बापोड़ा निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उनकी 60 वर्षीया मां रामा देवी रोज की तरह भिवानी के पुराना बस स्टैंड के समीप एक केंद्र में थेरेपी कराने आई थीं। थेरेपी कराने के बाद जब वह वापस गांव जाने के लिए ऑटो में बैठीं, तो उसमें पहले से ही एक महिला और एक पुरुष सवार थे, जबकि तीसरा शख्स ऑटो चला रहा था।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, ऑटो में बैठते ही साथ बैठी महिला ने रामा देवी से बातचीत शुरू कर दी और इसी दौरान उन्हें कोई नशीला या सुंघाने वाला पदार्थ सुंघा दिया। पदार्थ का असर होते ही रामा देवी बेसुध हो गईं।

बेसुध कर गली में फेंका, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल शुरू की जांच

रामा देवी के अचेत होते ही आरोपियों ने ऑटो को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक सुनसान गली की तरफ मोड़ दिया। वहां पहुंचकर ऑटो सवार महिला और उसके साथी ने रामा देवी के कानों से सोने के बाले उतार लिए और उन्हें वहीं गली में उतारकर रफूचक्कर हो गए। काफी देर बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उन्होंने किसी तरह परिजनों से संपर्क किया।

नवीन ने बताया कि वारदात से ठीक पहले भी आरोपी उनकी मां को रास्ते में मिले थे और उन्हें अपनी मीठी-मीठी बातों में उलझाकर ऑटो तक ले गए थे। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही इस गिरोह को पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।