Breaking News
Narnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमले

Bhiwani News: भिवानी के गोठड़ा में मर्डर, प्लॉट में पार्टी के बाद 41 वर्षीय प्रवीण की हत्या, 5 ग्रामीणों पर केस दर्ज

Bhiwani News: भिवानी के गोठड़ा में मर्डर, प्लॉट में पार्टी के बाद 41 वर्षीय प्रवीण की हत्या, 5 ग्रामीणों पर केस दर्ज

भिवानी के गोठड़ा में मर्डर, प्लॉट में पार्टी के बाद 41 वर्षीय प्रवीण की हत्या, 5 ग्रामीणों पर केस दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: भिवानी जिले के गोठड़ा गांव में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब 41 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ सीटू का खून से लथपथ शव जयकरण नामक ग्रामीण के घर के बाहर पाया गया। सिर पर गंभीर चोटों के निशान और मौके पर बिखरा सामान इस बात की गवाही दे रहा था कि हत्या से पहले वहां जबरदस्त मारपीट हुई थी। सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने गांव के ही पांच नामजद युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्लॉट में बैठकर खा-पी रहे थे 5 लोग, अचानक हुई मारपीट

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता रणबीर सिंह ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका बड़ा बेटा प्रवीण अपने प्लॉट में बैठा हुआ था। उस वक्त गांव के ही जयकरण, वसंत, महिपाल, सोमवीर और पवन भी वहां मौजूद थे और सभी मिलकर कुछ खा-पी रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इन पांचों ने मिलकर प्रवीण पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और प्रवीण का शव पड़ोस के मकान के सामने पड़ा मिला।

पीछे छूट गए दो माह का मासूम और दो साल की बेटी

प्रवीण की अचानक हुई नृशंस हत्या से गोठड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे दो माह के दूधमुहे बेटे और दो साल की मासूम बेटी समेत रोते-बिलखते परिवार को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त से सख्त सजा दिलाने की गुहार लगाई है।

एफएसएल टीम ने जुटाए नमूने, आरोपियों की तलाश में 5 टीमें गठित

11 सितंबर की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद लोहारू थाना पुलिस और एआरवी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक (FSL) और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके से खून से सने साक्ष्य और अन्य नमूने एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पांच अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Panipat News: पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव, ईवीएम से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक आएंगे नतीजे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।