Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Dhand News: सरकारी दफ्तरों में लगे एसीबी के हेल्पलाइन नंबर, रिश्वत मांगे तो सीधे करें 1064 पर कॉल

Dhand News: सरकारी दफ्तरों में लगे एसीबी के हेल्पलाइन नंबर, रिश्वत मांगे तो सीधे करें 1064 पर कॉल

सरकारी दफ्तरों में लगे एसीबी के हेल्पलाइन नंबर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नरेश ढांडा ,ढांड

Dhand News (नरेश ढांडा):  कैथल जिले के ढांड कस्बे में सरकारी व्यवस्था से भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ फेंकने और आम जनमानस को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष मुहिम की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को ‘एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा’ की टीम ने ढांड स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुंचकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के पोस्टर और बोर्ड लगाए। इस अभियान की कमान संगठन के प्रदेश प्रभारी नरेश कुमार ने खुद संभाली।

बिजली बोर्ड और तहसील में लगाए गए टोल फ्री नंबर

विज्ञापन

अभियान के दौरान संगठन के सदस्यों ने बिजली बोर्ड कार्यालय और तहसील परिसर में जगह-जगह एसीबी के आपातकालीन नंबर चस्पा किए। बिजली बोर्ड दफ्तर में जेई संजय के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर ये बोर्ड लगाए गए, ताकि दफ्तर में काम से आने वाले हर आम नागरिक की नजर आसानी से इन नंबरों पर पड़ सके।

संगठन के प्रदेश प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। सरकार का स्पष्ट मकसद है कि हर सरकारी महकमे में पूरी पारदर्शिता हो और किसी भी आम नागरिक को अपने जायज काम के लिए किसी दलाल या रिश्वतखोर का मुंह न देखना पड़े।

रिश्वत मांगे तो तुरंत मिलाएं 1064, नाम रहेगा गुप्त

नरेश कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी काम के बदले पैसों (रिश्वत) की मांग करता है, तो डरे बिना तुरंत आवाज उठाएं। नागरिक एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महज औपचारिकता नहीं, जन-आंदोलन बनाने का लक्ष्य

संगठन के पदाधिकारियों ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से करें, ताकि सरकार की इस भ्रष्टाचार-विरोधी पहल को धरातल पर सफल बनाया जा सके।

नरेश कुमार ने स्पष्ट किया कि दफ्तरों में केवल हेल्पलाइन नंबरों के बोर्ड टांगना ही इस अभियान का मकसद नहीं है, बल्कि इसका असली उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति के भीतर यह विश्वास जगाना है कि वे बिना रिश्वत दिए अपने जायज काम करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें– शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से धोखाधड़ी करने वाले पर केस दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।