Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Faridabad ATM Theft News: फरीदाबाद में चोरों का तांडव, गैस कटर से काटा एटीएम, साढ़े 5 लाख लेकर उड़ गए बदमाश

Faridabad ATM Theft News: फरीदाबाद में चोरों का तांडव, गैस कटर से काटा एटीएम, साढ़े 5 लाख लेकर उड़ गए बदमाश

फरीदाबाद में एटीएम डकैती से हड़कंप: क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें जांच में जुटीं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Faridabad ATM Theft News: औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में अपराधियों के बुलंद हौसले और पुलिस की लचर गश्त व्यवस्था का खौफनाक नमूना सामने आया है। शहर में महज चौबीस घंटे के भीतर चोरी की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को सीधी चुनौती दे डाली है। पहली सनसनीखेज वारदात सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हुई, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब साढ़े पांच लाख रुपये समेट लिए और आराम से फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना में चोरों ने एक दुकान का ताला चटकाकर 25 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

एटीएम में हुई बड़ी डकैती की बात करें तो घटना सेक्टर-58 थाना अंतर्गत जेसीबी कंपनी के ठीक सामने स्थित कॉलोनी की है। यहां लगे हिताची (Hitachi) कंपनी के एटीएम बूथ में देर रात शातिर चोर घुसे। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को बुरी तरह काट डाला और अंदर ट्रे में रखी करीब 5.5 लाख रुपये की पूरी नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब स्थानीय निवासी वहां से गुजरे और क्षतिग्रस्त मशीन देखी, तो हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर

घटना की भनक लगते ही स्थानीय थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक (FSL) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने फिंगरप्रिंट्स और कटर के मलबे से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के आने और जाने के रूट का पता लगाया जा सके।

दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार उड़ाए

इसी दिन चोरी की दूसरी वारदात शहर के दूसरे हिस्से में सामने आई। यहां रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने एक दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। सुबह जब दुकान मालिक अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचा तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। गल्ले की पड़ताल करने पर पता चला कि उसमें रखे 25 हजार रुपये गायब हैं। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का दावा: जल्द सलाखों के पीछे होंगे आरोपी

लगातार हुई दो वारदातों के बाद व्यापारियों और स्थानीय निवा सियों में असुरक्षा का माहौल है। मामलों की जानकारी देते हुए फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों ही घटनाओं को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है और सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने दावा किया कि क्राइम ब्रांच की विशेष टीमें काम कर रही हैं और बहुत जल्द दोनों वारदातों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– घरौंडा में लगातार चोरियों से भड़के व्यापारी, मुंह पर काली पट्टी और हाथों में टूटे ताले लेकर निकाला पैदल मार्च

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।