Breaking News
करवा चौथ के कलश में जल के अलावा क्या रखें? जानें सिक्का, चावल और सुपारी का महत्वUorfi Javed Society Controversy: उर्फी जावेद की अपनी ही सोसाइटी से भिड़ंत, घर में शूटिंग करने पर लगी रोक, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोपपंजाब विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बवाल; विधानसभा के बाहर कांग्रेस-AAP विधायकों में भिड़ंत, खैरा के निलंबन पर हंगामाYamunanagar Road Accident News: यमुनानगर में ऑटो की टक्कर से उछलकर खेत में गिरा बाइक सवार, मौके पर मौतदिवाली पर किस दिशा में बनाएं मां लक्ष्मी के चरण चिह्न? जानें सही जगह और नियमकरवा चौथ के कलश में जल के अलावा क्या रखें? जानें सिक्का, चावल और सुपारी का महत्वUorfi Javed Society Controversy: उर्फी जावेद की अपनी ही सोसाइटी से भिड़ंत, घर में शूटिंग करने पर लगी रोक, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोपपंजाब विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बवाल; विधानसभा के बाहर कांग्रेस-AAP विधायकों में भिड़ंत, खैरा के निलंबन पर हंगामाYamunanagar Road Accident News: यमुनानगर में ऑटो की टक्कर से उछलकर खेत में गिरा बाइक सवार, मौके पर मौतदिवाली पर किस दिशा में बनाएं मां लक्ष्मी के चरण चिह्न? जानें सही जगह और नियम

Faridabad News: फरीदाबाद में उग्र हुआ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पर चढ़े नेता

Faridabad News: फरीदाबाद में उग्र हुआ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पर चढ़े नेता

फरीदाबाद में उग्र हुआ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पर चढ़े नेता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा भर में सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को उस समय और अधिक उग्र हो गया, जब सैकड़ों कर्मचारियों ने फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित शहरी स्थानीय निकाय (ULB) मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय का रुख कर लिया। हाथों में झाड़ू थामे कर्मचारियों ने दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित कर्मचारी नेता स्थानीय निकाय मंत्री की कमांडो एस्कॉर्ट गाड़ी के ऊपर चढ़ गए। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल की सख्त चेतावनी और समझाइश के बाद कर्मचारी गाड़ी से नीचे उतरे।

विज्ञापन

एस्मा (ESMA) की चेतावनी से बेअसर, आर-पार के मूड में कर्मचारी

दफ्तर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे सरकार से किसी तरह का टकराव नहीं चाहते, बल्कि अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं। सरकार द्वारा हड़ताल तोड़ने के लिए एस्मा (Essential Services Maintenance Act) लागू करने की चेतावनियों पर कर्मचारियों ने दोटूक कहा कि ऐसी धमकियों से उनका आंदोलन दबने वाला नहीं है।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और जब तक न्याय नहीं मिलता, वे एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे।

21 दिनों से ठप है व्यवस्था, 13 मई के समझौते पर फंसा पेंच

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की यह राज्यव्यापी हड़ताल बीते 6 अगस्त से जारी है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि इस साल 13 मई को सरकार के साथ हुई उच्चस्तरीय वार्ता में कई अहम मुद्दों पर सहमति बन गई थी। इसके बावजूद महीनों बीत जाने के बाद भी सरकार ने उन सहमतियों को लागू करने के लिए कोई आधिकारिक लिखित आदेश जारी नहीं किया।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार केवल मौखिक आश्वासनों से आंदोलन खत्म कराना चाहती है, लेकिन इस बार कर्मचारी बिना ठोस लिखित आदेश के काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

पक्के रोजगार और सुरक्षा से जुड़ी हैं मुख्य मांगें

आंदोलनकारी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे, ठेका प्रथा और दैनिक वेतनभोगी (डेली वेज) कर्मचारियों का नियमितीकरण, ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह खत्म करना और समान काम के लिए समान वेतन देना शामिल है।

इसके अलावा, कर्मचारी जोखिम भत्ता, आधुनिक सुरक्षा उपकरण, ईएसआई-ईपीएफ सुविधा, न्यूनतम वेतन में सम्मानजनक बढ़ोतरी, एरियर का भुगतान, दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा और सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रित को पक्की सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। फरीदाबाद समेत पूरे प्रदेश में हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लेकिन कर्मचारी लिखित पत्र जारी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं।

यह भी पढ़ें–Faridabad News: फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।