Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Guhla Cheeka: पूर्व विधायक पर पंचायती जमीन कब्जे का आरोप, गुहला में गर्माया जमीनी विवाद का मुद्दा

Guhla Cheeka: पूर्व विधायक पर पंचायती जमीन कब्जे का आरोप, गुहला में गर्माया जमीनी विवाद का मुद्दा

कैथल के भूना में पंचायती जमीन पर छिड़ा सियासी घमासान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Guhla Cheeka: हरियाणा के कैथल जिले की गुहला विधानसभा क्षेत्र स्थित गांव भूना में पंचायती जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़े सियासी संग्राम में बदल गया है। इस मुद्दे पर वर्तमान कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस और भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर आमने-सामने आ गए हैं। विधायक देवेंद्र हंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे तौर पर सत्ताधारी दल के पूर्व विधायक पर पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने और फर्जी कागजात के सहारे पट्टा हड़पने के गंभीर आरोप जड़े हैं।

पंचायती जमीन और फर्जीवाड़े के संगीन आरोप

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने भूना गांव के पीड़ित पट्टेदारों की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने अनुचित तरीके से पंचायती जमीन पर कब्जा कर रखा है। विधायक का दावा है कि पूर्व विधायक ने अपनी माता के आधार कार्ड और दस्तावेजों में गड़बड़ी कराई, जिनका मूल निवास कल्लर माजरा का बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तारीख की बोली दिखाई जा रही है, उस दिन गांव में कोई खुली बोली आयोजित ही नहीं हुई थी और न ही प्रक्रिया के दौरान बाजीगर परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद था।

ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने का ग्रामीणों का दावा

पूरे विवाद की नींव करीब पांच साल पहले पड़ी थी, जब ग्राम पंचायत ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के परिवारों को खेती के लिए 11-11 एकड़ जमीन पट्टे पर दी थी। पीड़ित ग्रामीण परमेश्वरी देवी, रोहताश, सुनील, संतोष, भतेरी, पाला, ओमप्रकाश और मीना ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक को लिखित शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दिनों पूर्व विधायक के बेटे साहब सिंह कुछ अज्ञात लोगों के साथ डंडे, गंडासी और तलवारें लेकर खेतों में घुसे और उगाई गई पौध को ट्रैक्टर से कुचलकर पूरी तरह तबाह कर दिया।

‘भाजपा नेताओं की शह पर हो रहा जमीनों का खेल’

विधायक देवेंद्र हंस ने सूबे की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासन की शह पर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोग गरीबों की जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें पार्टी टिकट देकर जनता के बीच भेजती है, वे ही जमीनों को छीनकर अपनी कॉलोनियां काटने में जुटे हैं। हंस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि वे भूना गांव के गरीब किसानों और पट्टेदारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी कीमत पर पंचायत की एक इंच जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की सफाई और चुनौती

दूसरी ओर आरोपों से घिरे पूर्व भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने अपने और अपने परिवार पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले लोग अगर बीते वर्षों में उक्त जमीन के लिए दी गई किसी भी बोली की आधिकारिक रसीद दिखा दें, तो वे अपनी गलती मान लेंगे। बाजीगर का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष के तहत अफवाहें फैलाई जा रही हैं और उनका परिवार गांव में नियमों के तहत ही बोली प्रक्रिया में शामिल होता रहा है।

यह भी पढ़ें– अब IMD ने दी 16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।