हरित वसुंधरा आधार समिति नारनौल ने ताजीपुर में चलाया वृक्षारोपण अभियान
नारनौल । हरित वसुंधरा आधार समिति नारनौल के तत्वावधान में गाँव ताजीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता और जैव विविधता बनाए रखने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
अमित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, घटते भूजल स्तर और बदलते मौसम के बीच पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कुछ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ वातावरण तैयार किया जा सकता है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हरित वसुंधरा आधार समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समिति द्वारा अभी तक नौ हज़ार पौधे लगाएं गए हैं ।समिति का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए और लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 150पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से मुख्य अतिथि अमित शर्मा का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ क्षेत्र को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया। इस अक्सर पर संस्था के प्रधान हर्ष सैनी अधिवक्ता सचिव सुरेश कुमार, सदस्य जयपाल ,राकेश ,राजेश ,उमेश व. सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे

