Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डालाAhoi Ashtami Puja Samagri: अहोई अष्टमी पर थाली कैसे सजाएं? जानिए पूजन सामग्री और अर्घ्य की सही विधिराजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 पर तेजी से हो रहा शिकायतों का समाधान, 4.50 लाख परिवादों का निस्तारणMahendragarh News: हकेवि में एकता मार्च के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवसAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डालाAhoi Ashtami Puja Samagri: अहोई अष्टमी पर थाली कैसे सजाएं? जानिए पूजन सामग्री और अर्घ्य की सही विधिराजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 पर तेजी से हो रहा शिकायतों का समाधान, 4.50 लाख परिवादों का निस्तारणMahendragarh News: हकेवि में एकता मार्च के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Bhiwani News: भिवानी में बिजली-पानी पर फूटा गुस्सा, सर्कुलर रोड पर जनता ने लगाया जाम, रातभर बत्ती गुल रहने से बेहाल हैं लोग

Bhiwani News: भिवानी में बिजली-पानी पर फूटा गुस्सा, सर्कुलर रोड पर जनता ने लगाया जाम, रातभर बत्ती गुल रहने से बेहाल हैं लोग

भिवानी में रात 10 से सुबह 3 बजे तक कट रही लाइट, भड़के लोगों ने दी मंत्री राजेश नागर के घेराव की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: हरियाणा में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बीच शहर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। अघोषित बिजली कटौती और पीने के पानी की किल्लत से आजिज आकर रविवार को सर्कुलर रोड इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए।

गुस्साए पुरुषों और महिलाओं ने हनुमान ढाणी चौक व हनुमान गेट चौक पर पूरी तरह चक्का जाम कर दिया, जिससे वाहनों के पहिए थम गए और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का साफ कहना है कि कई दिनों से लग रहे लंबे-लंबे पावर कट ने बच्चों और बुजुर्गों का जीना मुहाल कर रखा है, ऊपर से कई-कई दिनों तक नलों में पानी न आने से बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।

विज्ञापन

“रात 10 से सुबह 3 बजे तक गुल रहती है बत्ती”— पार्षद ने खोली विभाग की पोल

Bhiwani News: भिवानी में बिजली-पानी पर फूटा गुस्सा, सर्कुलर रोड पर जनता ने लगाया जाम, रातभर बत्ती गुल रहने से बेहाल हैं लोग
भिवानी में रात 10 से सुबह 3 बजे तक कट रही लाइट, भड़के लोगों ने दी मंत्री राजेश नागर के घेराव की चेतावनी

इस जन-आक्रोश का समर्थन करने पहुंचे वार्ड नंबर 25 के पार्षद विनोद प्रजापति ने बिजली निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने पतराम गेट और हालु बाजार के बीच का एक विशेष एरिया चिह्नित कर रखा है, जहां रोजाना रात को 10 बजे लाइट काट दी जाती है, जो फिर सीधे सुबह 3 बजे आती है।

प्रजापति ने कहा, “इस उमस भरी गर्मी में लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं और बैठकर रात काटते हैं। हमने 15-20 दिन पहले समाधान शिविर में भी ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। ऐसे में मजबूर होकर जनता को यह कदम उठाना पड़ा है।”

गंदे पानी की सप्लाई से बीमारी का खतरा, मंत्री राजेश नागर के घेराव की चेतावनी

जाम स्थल पर मौजूद महिलाओं ने शिकायत की कि घरों में जो पानी आ भी रहा है, वह इतना गंदा और बदबूदार है कि उसे पिया नहीं जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को दोटूक लहजे में चेतावनी दी है कि यदि अघोषित कटों का यह सिलसिला तुरंत बंद नहीं हुआ, तो भिवानी आगमन पर राज्य के मंत्री राजेश नागर का डटकर घेराव किया जाएगा और इस लापरवाही का हिसाब मांगा जाएगा। जनता के इस तीखे तेवर को देखकर प्रशासनिक हलके में भी हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अफसर, आश्वासन के बाद खुला जाम

सर्कुलर रोड पर भारी जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही बिजली निगम के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों और पार्षद विनोद प्रजापति से लंबी बातचीत की।

विभाग के अफसरों ने माना कि तकनीकी दिक्कतों के कारण परेशानी हुई है और उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि अगले दो से ढाई घंटे के भीतर बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी और अब रात के समय कोई कट नहीं लगाया जाएगा। अधिकारियों के इस लिखित व मौखिक आश्वासन के बाद लोगों ने शांत होकर जाम खोला, जिसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें– Aniruddhacharya Viral: अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचे हरियाणवी ताऊ, ‘आई लव यू’ बोलने की सलाह पर दिया ऐसा जवाब कि हंस पड़े सभी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।