Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jind ACB Raid: जींद में GST ETO और CA 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 75 लाख का नोटिस दबाने की थी डील

Jind ACB Raid: जींद में GST ETO और CA 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 75 लाख का नोटिस दबाने की थी डील

जींद में GST ETO और CA 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 75 लाख का नोटिस दबाने की थी डील

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind ACB Raid: हरियाणा के जींद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी और करारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राज्य जीएसटी (SGST) विभाग के एक्साइज एंड टैक्सटेशन ऑफिसर (ETO) द्वेश साहू और उनके बिचौलिए की भूमिका निभा रहे सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) अजय शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अधिकारियों ने एक व्यापारी की बंद हो चुकी फर्म का 75 लाख रुपये का भारी-भरकम टैक्स नोटिस रफा-दफा करने के नाम पर 5 लाख रुपये की मोटी डील सेट की थी।

बिजनेस बंद किया तो थमा दिया 75 लाख का व्हाट्सएप नोटिस

विज्ञापन

पूरा मामला जींद के गांव ईगराह निवासी व्यापारी अमन से जुड़ा है। अमन ने करीब तीन महीने पहले अपना काम-काज बंद कर दिया था और वह नियमानुसार अपनी फर्म को विभाग से सरेंडर यानी बंद करवाना चाहता था। जब उसने जींद एसजीएसटी कार्यालय से संपर्क किया, तो अधिकारियों ने उसे नियमों का हवाला देने के बजाय व्हाट्सएप पर 75 लाख रुपये का कर बकाया नोटिस थमा दिया। अचानक इतने बड़े नोटिस से घबराए व्यापारी ने जब मामले का समाधान पूछा, तो केस को खत्म करने के एवज में रिश्वत का खेल शुरू हो गया।

सीए के जरिए हुई 5 लाख की डील, 3 लाख एडवांस तय हुआ

आरोप है कि ईटीओ द्वेश साहू ने सीए अजय शर्मा के जरिए पीड़ित व्यापारी से संपर्क साधा और कार्रवाई रोकने के लिए 5 लाख रुपये की मांग रख दी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद तय हुआ कि 3 लाख रुपये एडवांस दिए जाएंगे और बाकी के 2 लाख रुपये काम पूरा होने के बाद चुकाए जाएंगे। व्यापारी अमन ने भ्रष्ट तंत्र के आगे झुकने के बजाय सीधे एंटी करप्शन ब्यूरो की शरण ली और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

एसडीओ की मौजूदगी में बिछाया जाल, रंगे हाथ दबोचे गए आरोपी

शिकायत मिलते ही एसीबी के इंस्पेक्टर महेंद्र के नेतृत्व में एक विशेष रेडिंग टीम का गठन किया गया। निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ दीपांश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

जैसे ही शिकायतकर्ता अमन ने सीए अजय शर्मा को रिश्वत के केमिकल लगे 3 लाख रुपये थमाए, आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। सीए की निशानदेही और मिलीभगत के पुख्ता सबूतों के आधार पर ईटीओ द्वेश साहू को भी तुरंत हिरासत में ले लिया गया। एसीबी अब दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: गुरुग्राम NH-48 पर टला बड़ा हादसा, बिलासपुर चौक के पास रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।