Breaking News
Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’

Jind News: ‘बात नहीं की तो भाई को ट्रेन के आगे फेंक दूंगा’, जींद में मनचले की धमकी से छूटी छात्रा की पढ़ाई

Jind News: 'बात नहीं की तो भाई को ट्रेन के आगे फेंक दूंगा', जींद में मनचले की धमकी से छूटी छात्रा की पढ़ाई

‘बात नहीं की तो भाई को ट्रेन के आगे फेंक दूंगा’, जींद में मनचले की धमकी से छूटी छात्रा की पढ़ाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind News: हरियाणा के जींद जिले में एक सिरफिरे मनचले की खौफनाक हरकतों ने एक हंसते-खेलते परिवार की नींद उड़ा दी है। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली 12वीं पास छात्रा को ब्लैकमेल करने के लिए आरोपी उसके ढाई साल के मासूम भाई को ढाल बना रहा था। दुकान से चीज दिलाने के बहाने वह बच्चे को रेलवे ट्रैक पर ले जाता और वहां से बहन को फोन कर बात करने का दबाव बनाता था।

मासूम को ट्रेन के आगे फेंकने की धमकी से सहमी छात्रा, महीनों तक छिपाती रही दर्द

विज्ञापन

पीड़ित पिता के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी युवक पिछले कई महीनों से उनकी बेटी का रास्ता रोककर छेड़खानी करता आ रहा था। जब छात्रा विरोध करती, तो आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने घर के सबसे छोटे बच्चे का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए शुरू कर दिया।

आरोपी बच्चे को रेलवे लाइन के पास ले जाकर छात्रा को कॉल करता था और साफ कहता था कि अगर उसने फोन पर बात नहीं की तो वह मासूम को ट्रेन के आगे धक्का दे देगा। इस खौफनाक धमकी से डरी-सहमी छात्रा महीनों तक घुटती रही और परिजनों से बात टालती रही।

तबीयत बिगड़ी और पढ़ाई छूटी, परिजनों ने सख्ती से पूछा तब खुला खौफनाक राज

लगातार मानसिक प्रताड़ना के चलते छात्रा की शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी। वह मानसिक रूप से इतनी टूट चुकी थी कि उसने आगे कॉलेज में दाखिला तक नहीं लिया। बेटी को गुमसुम और कमजोर होते देख जब परिजनों ने सख्ती से वजह पूछी, तो उसने रोते हुए आरोपी की सारी करतूत बयां कर दी।

जब पीड़ित पिता आरोपी को समझाने पहुंचे, तो सुधार की जगह वह और ज्यादा अभद्रता करने लगा। आखिरकार मजबूर होकर परिवार ने पुलिस की शरण ली।

पहले भी पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका है आरोपी, पुलिस ने शुरू की जांच

जांच में सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है। करीब दो साल पहले रोहतक के पास अपनी बहन की ससुराल वाले गांव में भी वह ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दे चुका है, जहां उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था और उसे जेल जाना पड़ा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इलाके के कुछ अन्य युवक भी आरोपी की इन करतूतों में उसका साथ देते हैं।

जींद शहर थाना पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।