Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal ACB Arrest: कैथल में 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया वेटनरी डॉक्टर, Arrest के बाद शान से कराया फोटो शूट

Kaithal ACB Arrest: कैथल में 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया वेटनरी डॉक्टर, arrest के बाद शान से कराया फोटो शूट

दिन में 12 बार फोन कर रिश्वत मांगता था डॉक्टर, कैथल एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal ACB Arrest: कैथल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक सरकारी वेटनरी सर्जन को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। पट्टी अफगान स्थित सरकारी पशु अस्पताल में तैनात डॉक्टर अंकुर को विश्वकर्मा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी डॉक्टर का बेखौफ और अजब-गजब अंदाज सुर्खियों में आ गया। गिरफ्तारी के बाद मीडियाकर्मियों के कैमरे सामने आते ही डॉक्टर हाथ पीछे बांधकर शान से फोटो खिंचवाने लगा। हद तो तब हो गई जब एसीबी इंस्पेक्टर ने उसे मुंह ढकने के लिए रुमाल दिया, जिसे उसने हाथ के इशारे से ठुकरा दिया और कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।

डेयरी लोन के हेल्थ सर्टिफिकेट के एवज में मांगे थे 30 हजार रुपये

विज्ञापन

मामले का खुलासा गांव सेंगरी निवासी पीड़ित किसान राममेहर की शिकायत के बाद हुआ। राममेहर को अपनी डेयरी की भैंसों पर बैंक से लोन लेना था, जिसके लिए पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य था। सर्टिफिकेट अप्रूव करने की एवज में डॉक्टर अंकुर ने 15 जुलाई को 30 हजार रुपये की मांग रखी। उस समय किसान के पास पैसे नहीं थे, जिस पर डॉक्टर ने साइन तो कर दिए लेकिन बाद में रकम चुकाने की शर्त रखी। किसान का आरोप है कि इसके बाद से डॉक्टर पैसे वसूलने के लिए रोजाना 10-12 बार फोन कर टॉर्चर करता था और कई बार सीधे डेयरी पर भी पहुंच जाता था। परेशान होकर किसान ने गुरुवार को एसीबी से संपर्क साधा।

ब्ला-ब्ला की सवारियां बैठाकर जा रहा था चंडीगढ़, रास्ते में दबोचा गया

एसीबी की शिकायत के बाद इंस्पेक्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में टीम ने तुरंत जाल बिछाया। किसान को डॉक्टर के पास पैसे देने के लिए भेजा गया। उस वक्त आरोपी डॉक्टर अंकुर विश्वकर्मा चौक पर अपनी निजी गाड़ी में ‘ब्ला-ब्ला’ ऐप के जरिए चंडीगढ़ की तीन सवारियां बैठाकर निकलने की फिराक में था। जैसे ही डॉक्टर गाड़ी से उतरकर किसान से 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, पीछे से मुस्तैद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से गाड़ी में बैठी सवारियां सहम गईं, जिन्हें एसीबी की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी गाड़ी से रवाना किया।

भागने की कोशिश हुई नाकाम, अब रिमांड पर लेगी एसीबी

एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि टीम को देखते ही आरोपी डॉक्टर ने मौके से भागने का प्रयास किया था, लेकिन घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया गया। उसकी जेब से रिश्वत के 30 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डॉक्टर ऑन-ड्यूटी या ड्यूटी के तुरंत बाद व्यावसायिक रूप से सवारियां ढोने का काम किस अधिकार से कर रहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढ़ें– कैथल में तड़के 2 बजे पुलिस और चिट्टा तस्करों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।