Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal Crime: कैथल में शादी के 3 महीने बाद प्रेग्नेंट युवती की संदिग्ध मौत, हाथ-पैर बांधकर हत्या का आरोप

Kaithal Crime: कैथल में शादी के 3 महीने बाद प्रेग्नेंट युवती की संदिग्ध मौत, हाथ-पैर बांधकर हत्या का आरोप

कैथल में शादी के 3 महीने बाद प्रेग्नेंट युवती की संदिग्ध मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal Crime: कैथल जिले के चीका इलाके में दहेज की बलि चढ़ी एक 24 वर्षीय नवविवाहिता की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शादी के महज तीन महीने बाद ही दो महीने की गर्भवती मीनाक्षी का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष का सीधा आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले बेटी के हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से हत्या की और फिर मामले को खुदकुशी का रंग देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।

“डांगर कहकर चिढ़ाते थे और मांगते थे बुलेट बाइक”

विज्ञापन

करनाल जिले के गांव अलवाला निवासी और मृतका के पिता देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी तीन महीने पहले चीका में मंगतराम के साथ की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज से नाखुश रहने लगे। पिता और मां का आरोप है कि पति मंगतराम और ससुर सुखदेव लगातार दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वे मीनाक्षी को प्रताड़ित करते थे और उसे ‘डांगर’ (जानवर) कहकर नीचा दिखाते थे।

मृतका की मां ने बताया कि शनिवार को ही उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। वह बेहद डरी और परेशान थी और रोते हुए अपने मायके वापस लौटने की गुहार लगा रही थी। लेकिन शनिवार रात को ही ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि मीनाक्षी ने फांसी लगा ली है। जब वे बदहवास हालत में पहुंचे, तो उनकी बेटी बेजान पड़ी थी।

हाथ-पैर बंधे मिलने से गहराया हत्या का शक

मायके पक्ष का दावा है कि जब उन्होंने बेटी का शव देखा, तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उनका सवाल है कि अगर कोई इंसान खुदकुशी करता है तो वह अपने हाथ-पैर खुद कैसे बांध सकता है? परिजनों का कहना है कि दो महीने की गर्भवती बेटी को पति मंगतराम, ससुर सुखदेव और देवर हिमांशु ने मिलकर मौत के घाट उतारा है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही चीका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चीका थाना के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता देशराज के बयान के आधार पर पति मंगतराम, ससुर सुखदेव और देवर हिमांशु के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।