Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: दस्तावेज लेकर महिला के नाम पर निकाल लिए 16 लाख रुपये, अब आया नोटिस

Kaithal News: दस्तावेज लेकर महिला के नाम पर निकाल लिए 16 लाख रुपये, अब आया नोटिस

हरियाणा में ठगी का नया पैंतरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल में एक लाचार और गरीब महिला को सरकारी मदद व लोन का झांसा देकर लाखों रुपये की चपत लगाने का एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. दो सगे ठगों ने लोन पास कराने के बहाने महिला से उसके जरूरी दस्तावेज (कागजात) अपने कब्जे में लिए और फिर पर्दे के पीछे जालसाजी का ऐसा ताना-बाना बुना कि पीड़ित परिवार कर्ज के दलदल में धंस गया.

आरोपियों ने महिला की मर्जी और जानकारी के बिना कागजों में उसे एक को-ऑपरेटिव सोसायटी का बकायदा हिस्सेदार बना दिया. इसके बाद उसके नाम पर बैंक से 16 लाख रुपये का मोटा लोन स्वीकृत कराया और पूरी रकम लेकर रफूचक्कर हो गए.

विज्ञापन

50 हजार की दरकार थी, रोबिन नाम के युवक ने चली चाल

इस पूरे मामले की शिकार कैथल शहर से सटे गांव देवीगढ़ की रहने वाली प्रियंका हुई हैं. पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि साल 2023 में उनके परिवार को पैसों की सख्त जरूरत थी. इसी दौरान गांव के ही रोबिन नाम के एक युवक ने उनसे संपर्क किया और भरोसा दिलाया कि वह सरकारी योजना के तहत उन्हें बेहद आसान किस्तों पर 50 हजार रुपये का लोन दिलवा देगा. रोबिन की बातों में आकर प्रियंका ने लोन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अपने तमाम निजी दस्तावेज उसके हवाले कर दिए. इसके बाद आरोपी महीनों तक उन्हें टरकाता रहा और लोन न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया, लेकिन असली खेल तो वो पीछे खेल चुका था.

घर पहुंचा 16 लाख का रिकवरी नोटिस, तो पैरों तले खिसक गई जमीन

धोखाधड़ी की यह कहानी तब तक दबी रही जब तक कि हाल ही में को-ऑपरेटिव सोसायटी की तरफ से एक आधिकारिक नोटिस प्रियंका के घर नहीं आ धमका. इस नोटिस को पढ़ते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. नोटिस में साफ अक्षरों में लिखा था कि प्रियंका ने सोसायटी की सदस्य होने के नाते 16 लाख रुपये का कर्ज ले रखा है, जिसे ब्याज सहित जल्द से जल्द जमा कराया जाए.

प्रियंका ने रोते हुए बताया, “हमारा परिवार बेहद गरीब है. मेरे पति दिन-भर पसीना बहाकर मजदूरी करते हैं, तब जाकर घर का चूल्हा जलता है. हमने कभी एक लाख रुपये एक साथ नहीं देखे, हम 16 लाख का यह भारी-भरकम कर्ज कहां से और कैसे चुकाएंगे?”

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन से लगाई गुहार, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता प्रियंका का कहना है कि उन्हें तो यह भी नहीं पता कि कोई को-ऑपरेटिव सोसायटी क्या होती है, उसका मेंबर कैसे बना जाता है और वहां काम कैसे होता है. आरोपियों ने उनके सीधेपन का फायदा उठाकर कागजात का गलत इस्तेमाल किया और खुद मालामाल हो गए. इस नाइंसाफी के खिलाफ न्याय पाने के लिए पीड़िता ने कैथल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनप्रीत सिंह सूदन से मुलाकात की और लिखित शिकायत सौंपकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.

मामले की गंभीरता और गरीब परिवार की लाचारी को देखते हुए एसपी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का पूरा भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें–150 करोड़ का जैकपॉट जीतने के बाद भी क्यों रोने पर मजबूर हुई दो बच्चों की मां?

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।