Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-कटरा हाईवे पर 3 करोड़ की नशीली खेप बरामद

Kaithal News: कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-कटरा हाईवे पर 3 करोड़ की नशीली खेप बरामद

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नरेश पुहाल, कैथल

Kaithal News: कैथल। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। डीजीपी हरियाणा अजय सिंघल के निर्देशों और एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में काम कर रही स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर एक ट्रक और उसकी एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार से कुल 95 कट्टों में भरा 1928.100 किलोग्राम (करीब 20 क्विंटल) डोडा पोस्त बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

गुप्त सूचना पर सिणद गांव के पास बिछाया जाल

विज्ञापन

डीएसपी सुशील प्रकाश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की देखरेख में एएसआई तरसेम सिंह की टीम अपराध नियंत्रण के सिलसिले में दिल्ली-कटरा हाईवे पर गांव सिणद के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पक्का सुराग मिला कि दिल्ली की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा कार और उसके पीछे एक ट्रक आ रहा है। सूचना थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग पंजाब के शातिर तस्कर हैं। वे पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में ऊपर लोहे का स्क्रैप लादे हुए हैं, जबकि उसके नीचे भारी मात्रा में डोडा पोस्त छिपाकर पंजाब ले जा रहे हैं।

भागने की कोशिश नाकाम, घेराबंदी कर दबोचे तस्कर

प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने तत्काल सिणद क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम को हुलिए के मुताबिक क्रेटा कार और ट्रक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जैसे ही क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया, उसके ड्राइवर ने घबराकर गाड़ी को वापस मोड़ने और भगाने का प्रयास किया। हालांकि, हाईवे पर पीछे से आ रहे अन्य वाहनों के कारण तस्करों का यह पैंतरा नाकाम रहा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों वाहनों को चारों ओर से घेरकर कब्जे में ले लिया।

पूछताछ के दौरान क्रेटा कार से रवि कुमार, करनैल सिंह, नरेश उर्फ नेशी और सुखविन्द्र सिंह उर्फ बिन्दु (सभी निवासी जिला पटियाला, पंजाब) को काबू किया गया। वहीं, ट्रक से हरविन्द्र सिंह और गुरजैन्ट (निवासी पटियाला, पंजाब) को गिरफ्तार किया गया।

ट्रक के गुप्त केबिन और कार की डिग्गी से निकला नशा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी कलायत रोहताश कुमार को मौके पर बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में वाहनों की तलाशी ली गई। क्रेटा कार की डिग्गी की जांच करने पर काले रंग के 5 कट्टों से 101 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। इसके बाद जब ट्रक की सघन तलाशी ली गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। ट्रक के केबिन के पीछे एक विशेष गुप्त हिस्सा (कैविटी) बनाया गया था, जिसमें 90 कट्टे छिपाकर रखे गए थे। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर ट्रक से 1827.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। सभी 6 आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी यह खेप मध्य प्रदेश से औने-पौने दामों में खरीदकर लाए थे और इसे पंजाब में खपाने की तैयारी थी।

नशा तस्करों की असली जगह जेल: डीएसपी

कैथल पुलिस नशे के कारोबारियों पर लगातार काल बनकर टूट रही है। डीएसपी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि साल 2025 में जहां 59 मामलों में 105 आरोपी पकड़े गए थे, वहीं चालू वर्ष 2026 में अब तक रिकॉर्ड 111 मामलों में 169 नशा तस्कर दबोचे जा चुके हैं। इस साल अब तक कुल 2488 किलो डोडा पोस्त, 15.6 किलो अफीम और 747 ग्राम हेरोइन जैसी भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। व्यावसायिक मात्रा (कमर्शियल क्वांटिटी) के मामलों में भी इस साल 23 मुकदमों में 43 आरोपियों को जेल भेजा गया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए कैथल और गुहला-चीका में दो विशेष एंटी नारकोटिक सेल काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें–यमुनानगर में पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।