Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kaithal News: ब्यूटी पार्लर का काम सीखने कैथल गई 18 वर्षीय युवती लापता, तितरम थाने में केस दर्ज

Kaithal News: ब्यूटी पार्लर का काम सीखने कैथल गई 18 वर्षीय युवती लापता, तितरम थाने में केस दर्ज

ब्यूटी पार्लर का काम सीखने कैथल गई 18 वर्षीय युवती लापता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले में सुरक्षा और अपराध की स्थिति को लेकर एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, युवती शनिवार (13 सितंबर) की सुबह अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए कैथल शहर जा रही है।

बेटी को हुनरमंद बनते देखने की चाह में परिजनों ने भी उसे सहर्ष जाने दिया। हालांकि, जब शाम ढले के बाद देर रात तक भी युवती घर वापस नहीं पहुंची, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला।

विज्ञापन

रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां भी नहीं मिला कोई सुराग

परिजनों ने अपनी बेटी की तलाश में रिश्तेदारों, सहेलियों और गांव-शहर के परिचितों के पास फोन खंगाले, लेकिन हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। युवती के दादा ने बताया कि उनकी पोती 12वीं कक्षा तक पढ़ी-लिखी है और आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से कैथल में काम सीखने की बात कहकर सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी।

जब हर संभावित ठिकाने पर तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला, तो व्यथित परिजन तितरम थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।

पुलिस ने शुरू की तलाश, हर एंगल से हो रही जांच

तितरम थाने की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि लापता युवती के दादा की शिकायत पर पुलिस ने औपचारिक रूप से गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव मोड में आ गई है।

जांच अधिकारी के मुताबिक, कैथल शहर के बस स्टैंड, मुख्य बाजारों और संभावित रूट्स के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही युवती की कॉल डिटेल्स और परिजनों से मिले इनपुट्स के आधार पर हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही युवती का सुराग लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में फिर बदला मौसम, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।