Breaking News
Narnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमले

Kurukshetra News: अंबेडकर भवन की आम सभा में पास हुआ सालाना बजट, सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प

Kurukshetra News: अंबेडकर भवन की आम सभा में पास हुआ सालाना बजट, सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प

अंबेडकर भवन की आम सभा में पास हुआ सालाना बजट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन में नई कार्यकारिणी के वजूद में आने के बाद पहली बार आम सभा (जनरल बॉडी) की बैठक का आयोजन किया गया। अंबेडकर भवन के प्रधान डॉ. रामभक्त लांग्यान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संस्था के भविष्य और सामाजिक सरोकारों को लेकर गंभीर मंथन हुआ। बैठक की शुरुआत में गत वित्तीय वर्ष का पूरा लेखा-जोखा और आय-व्यय का ब्योरा सदस्यों के सामने रखा गया। सदन में मौजूद तमाम सदस्यों ने इस पर बारीकी से विचार-विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से इसे अपनी मंजूरी दे दी। इस दौरान कई वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर और अधिक गतिशील बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

सदस्य ही संस्था की असली रीढ़, सहयोग से आगे बढ़ेगा समाज: डॉ. लांग्यान

विज्ञापन

बैठक में पहुंचे तमाम प्रबुद्ध सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रधान डॉ. रामभक्त लांग्यान ने कहा कि कोई भी सामाजिक संस्था अकेले नहीं चल सकती, उसकी तरक्की और विस्तार में आम जनता का सहयोग सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने पिछले वर्षों के दौरान अंबेडकर भवन के विकास में सदस्यों द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यह सहयोग इसी तरह जारी रहेगा। डॉ. लांग्यान ने आह्वान किया कि सभी सदस्य बैठकों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं और खुलकर अपनी राय रखें, क्योंकि जागरूक सदस्य ही किसी भी संस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं।

इन वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाने में अंबेडकर भवन की पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर उप प्रधान एसपी सरोहा, संतोष बाला, डॉ. कुलदीप सिंह, महासचिव लख्मी चंद और संयुक्त सचिव श्याम लाल मुख्य रूप से मंच पर आसीन रहे। इनके अलावा कोषाध्यक्ष रामकुमार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. केसी रंगा, राजेश बीरबल, सत्यपाल सिंहमार, जीत राम, राजपाल, रामकरण गुजराल, पूर्व उप प्रधान सुनीता सिंह, सीआर जिलोवा, जिले सिंह सभ्रवाल, सतीश मेहरा, सोमचंद, ईश्वर सिंह और प्रदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने संस्था के विस्तार का संकल्प लिया।

सेवानिवृत्त अधिकारियों को मिला सम्मान, सामाजिक जीवन की नई शुरुआत

आम सभा की बैठक के दूसरे सत्र में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके तहत हाल ही में विभिन्न सरकारी और शैक्षणिक सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए उच्च अधिकारियों को समाज में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अंबेडकर भवन की ओर से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर निर्मला चौधरी, कुवि के ही पूर्व सहायक रजिस्ट्रार डॉ. जीत सिंह शेर और महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) रोहतक से सेवानिवृत्त प्रोफेसर सत्यवान शामिल रहे। संस्था के प्रधान डॉ. रामभक्त लांग्यान ने इन सभी शिक्षाविदों को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासकीय सेवा से मुक्त होने के बाद ये सभी अधिकारी अब अपने अनुभव का लाभ शोषित और वंचित समाज के उत्थान के लिए लगाएंगे।कुरुक्षेत्

यह भी पढ़ें–लाड़वा में रिफ्लेक्टर न होने से डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।