Breaking News
Sadhaura Combine Driver Death: यमुनानगर में पंजाब के कंबाइन ड्राइवर की संदिग्ध मौत, कुराली के खेतों में बेहोश मिला 45 वर्षीय गुरजंटDGP Gaurav Yadav Statement : डीजीपी गौरव यादव का संदेश – पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहींHaryana Metro News: पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो, दिल्ली-पानीपत नमो भारत कॉरिडोर पर खर्च होंगे 33 हजार करोड़रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाली भारतीय मूल की नावी पिल्लै को शांति का नोबेल, रंगभेद के खिलाफ लड़ींMahendragarh News: हकेवि के 17 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगहSadhaura Combine Driver Death: यमुनानगर में पंजाब के कंबाइन ड्राइवर की संदिग्ध मौत, कुराली के खेतों में बेहोश मिला 45 वर्षीय गुरजंटDGP Gaurav Yadav Statement : डीजीपी गौरव यादव का संदेश – पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहींHaryana Metro News: पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो, दिल्ली-पानीपत नमो भारत कॉरिडोर पर खर्च होंगे 33 हजार करोड़रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाली भारतीय मूल की नावी पिल्लै को शांति का नोबेल, रंगभेद के खिलाफ लड़ींMahendragarh News: हकेवि के 17 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह

Ladwa Anaj Mandi Accident: लाडवा अनाज मंडी में बड़ा हादसा, सिलेंडरों से भरे ट्रक ने धान की ट्रॉली को मारी टक्कर, ढाबे में घुसा ट्रैक्टर

GGaganpreet Kaur
Ladwa Anaj Mandi Accident: लाडवा अनाज मंडी में बड़ा हादसा, सिलेंडरों से भरे ट्रक ने धान की ट्रॉली को मारी टक्कर, ढाबे में घुसा ट्रैक्टर

लाडवा अनाज मंडी में बड़ा हादसा, सिलेंडरों से भरे ट्रक ने धान की ट्रॉली को मारी टक्कर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ladwa Anaj Mandi Accident: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा कस्बे में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तड़के करीब 5:30 बजे लाडवा अनाज मंडी के मुख्य गेट के समीप गैस सिलेंडरों से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गली में बने एक ढाबे की पक्की दीवार को ढहाते हुए अंदर जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में ढाबा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक जाने से उसका ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।

2 एकड़ का धान लेकर मंडी आ रहा था किसान, सड़क पर गिरा

विज्ञापन

घटना के चश्मदीद और टाटका गांव के रहने वाले पीड़ित किसान गुरजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह लगभग 5 बजे अपने खेत से करीब दो एकड़ का धान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर लाडवा मंडी में बेचने के लिए निकला था। जैसे ही वह मंडी के गेट के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक ने उसकी ट्रॉली में सीधी टक्कर मार दी। जोरदार झटके के कारण किसान गुरजीत सड़क पर जा गिरा, जबकि धान से लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर ढाबे की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली का पिछला हिस्सा खुल गया और पूरी मंडी रोड पर धान बिखर गया, जिससे ट्रक के केबिन के शीशे टूटकर अंदर धान भर गया।

केबिन में फंसा रहा लहूलुहान ड्राइवर, राहगीरों ने डायल 112 की मदद से निकाला

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। यमुनानगर की तरफ गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंसा रह गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत पुलिस की डायल 112 टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन की चादरों को हटाकर चालक को बाहर निकाला। लहूलुहान हालत में ड्राइवर को तत्काल लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल) पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे वर्कर, टला बड़ा हादसा

गनीमत यह रही कि हादसा अलसुबह 5:30 बजे के आसपास हुआ, जब ढाबा पूरी तरह बंद था। हालांकि, जिस वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली ढाबे की दीवार तोड़कर अंदर घुसी, उस समय ढाबे के कर्मचारी उसकी ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। गनीमत रही कि नीचे कोई मौजूद नहीं था और वर्करों को भी चोट नहीं आई। यदि यह हादसा दिन के समय हुआ होता, जब ढाबे पर ग्राहकों और आम लोगों की भीड़ रहती है, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह! जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद लाडवा थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंडी गेट के सामने से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि अलसुबह गाड़ी चलाते समय ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके चलते वह आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का अंदाजा नहीं लगा पाया और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है और किसान व ढाबा संचालक के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– अंबाला में धोखे से रचाई शादी, पहली पत्नी और बच्चों का सच छिपाया, विरोध पर पत्नी को पीटा

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।