August 13, 2026

यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण करेगी एलसीसी, चेयरपर्सन बनी लक्ष्मी सैनी

0
Narnaul 3

Narnaul city news पीड़ित महिलाओं के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एलसीसी गठित की है। इसकी चेयरपर्सन हाल ही में लक्ष्मी सैनी को बनाया गया है। अब बतौर चेयरपर्सन लक्ष्मी सैनी जल्द ही नए कमेटी सदस्यों को शामिल करेगी। उनकी मुख्य जिम्मेदारी जिले में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष सुनवाई, जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की अनुशंसा करना है। ऐसे में यह समिति यौन उत्पीड़न से महिलाओं का सरंक्षण अधिनियम 2013 (पोस्को एक्ट) के तहत अब भविष्य में जिला स्तर पर सक्रियता से कार्य करती नजर आएगी।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत यह एलसीसी है। इस कमेटी की जिम्मेवारियों की बात करें तो यदि किसी संस्था में इंटरनल कमेटी (आईसीसी) नहीं है या शिकायत ऐसे स्थान से संबंधित है जहां आईसीसी नहीं बन सकती तो एलसीसी शिकायत की सुनवाई करती है। इसके कार्य की जहां तक बात है, तो कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त करना। शिकायत की निष्पक्ष जांच करना। दोनों पक्षों की सुनवाई करना। आवश्यकता होने पर यदि शिकायतकर्ता चाहे तो सुलह की प्रक्रिया कराना। जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन/नियोजक को भेजना। दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की अनुशंसा करना। पीड़ित महिला की गोपनीयता बनाए रखना। महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना। जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेना। एसएचई बॉक्स पोर्टल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में सहयोग करना है।
बॉक्स
जिला में यह रहेगी जिम्मेदारी
जिले में चेयरपर्सन के रूप में उन्हें इस कमेटी की अध्यक्षता करनी होगी। समिति की बैठकों का संचालन करना होगा। प्राप्त शिकायतों की जांच प्रक्रिया की निगरानी करनी होगी। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय रखना होगा। समय समय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेना होगा।
बॉक्स
समाजसेवा में 20 साल से सक्रिय है लक्ष्मी
आपको बताते चले कि लक्ष्मी सैनी वार्ड नंबर 17 से पार्षद रह चुकी है। पार्षद रहते उन्होंने वार्ड सहित शहर की हर समस्या को सदन पटल पर उठाया और उनका निवारण करवाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं वह भाजपा महिला जिला अध्यक्ष पद और रेवाड़ी महिला मोर्चा प्रभारी भी रह चुकी है। इस संबंध में जब इस नई नियुक्ति के संबंध में एलसीसी चेयरपर्सन लक्ष्मी सैनी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सीएम नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *