Breaking News
Karwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायदKarwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद

Ludhiana News : लुधियाना में 40 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों दबोचा

Ludhiana News : लुधियाना में 40 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों दबोचा

लुधियाना में 40 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों दबोचा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ludhiana News : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने Ludhiana पुलिस के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एएसआई जिंदल लाल के रूप में हुई है, जो लुधियाना के थाना सलेम टाबरी के अधीन पड़ती एल्डेको एस्टेट पुलिस चौकी का इंचार्ज है।

विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई Ludhiana जिले के गांव भट्टियां बेट निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता की पत्नी का उसके पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एल्डेको एस्टेट चौकी में पुलिस केस दर्ज हुआ था। इस पूरे मामले की तफ्तीश एएसआई जिंदल लाल के पास ही थी।

विज्ञापन

50 हजार रुपये लेने के बाद भी कर दिया पर्चा दर्ज

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ASI  ने पड़ोसी पक्ष के साथ समझौता कराने का झांसा देकर उससे पहले ही 50,000 रुपये ऐंठ लिए थे। लेकिन मोटी रकम डकारने के बावजूद आरोपी अधिकारी अपनी बात से मुकर गया और उसने शिकायतकर्ता की पत्नी के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया।

इसके बाद जब पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराने की बात कही, तो खाकी वर्दी में तैनात इस अधिकारी ने इसके एवज में 40,000 रुपये की और रिश्वत मांग ली।

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोली एएसआई की पोल

इस बार शिकायतकर्ता ने आरोपी ASI पुलिसकर्मी को सबक सिखाने का मन बना लिया। उसने रिश्वत मांगने के दौरान हुई पूरी बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सीधा विजिलेंस ब्यूरो Ludhiana के दफ्तर पहुंच गया।

शिकायतकर्ता की बात सुनने और कॉल रिकॉर्डिंग की पड़ताल करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने बिना कोई वक्त गंवाए जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक जैसे ही शिकायतकर्ता ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी एएसआई जिंदल लाल को 40,000 रुपये की रकम थमाई, पास में मुस्तैद विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Anti-Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Ludhiana Band : डॉ. अंबेडकर की मूर्ति के अपमान के विरोध में आज लुधियाना बंद

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।