Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ludhiana News: लुधियाना में ANTF की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, दिनों पर पहले से कई मामले दर्ज

Ludhiana News: लुधियाना में ANTF की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, दिनों पर पहले से कई मामले दर्ज

लुधियाना में ANTF की बड़ी कार्रवाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Ludhiana News: लुधियाना में नशा तस्करी के खिलाफ ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर दुगरी-धांधरा रोड इलाके में रेड की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति इलाके में नशे की सप्लाई करने पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर ANTF की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1 किलो 21 ग्राम हेरोइन और 41,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

 

विज्ञापन

 

दोनों आरोपी सगे भाई, पहले से दर्ज हैं कई केस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद पाल (31) और अखिलेश कुमार (37) के रूप में हुई है। ANTF के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि दोनों लंबे समय से नशे के कारोबार में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस जांच के मुताबिक अखिलेश कुमार के खिलाफ लुधियाना के अलग-अलग थानों में पहले से 17 मामले दर्ज हैं। वहीं, अरविंद पाल के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इन मामलों में नशा तस्करी, झगड़े और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े केस शामिल हैं।

 

 

अब सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि दोनों आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लेकर आते थे और लुधियाना में किन लोगों तक इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। बरामद 1 किलो से ज्यादा हेरोइन के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

 

नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई बढ़ा रही ANTF

लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद पुलिस अब उनके पुराने मामलों और मौजूदा नेटवर्क के बीच कड़ियों की भी जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि दोनों भाई अकेले नशे की सप्लाई कर रहे थे या उनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।