Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ludhiana PG Suicide Case : लुधियाना में दोस्त से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या

Ludhiana PG Suicide Case : लुधियाना में दोस्त से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या

लुधियाना में दोस्त से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ludhiana PG suicide case : पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से एक बेहद सनसनीखेज और रहस्यमय मामला सामने आया है। थरीके इलाके के एक पीजी (Paying Guest) में रहने वाली युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।

मृतका की पहचान मोगा के निहाल सिंह वाला की रहने वाली चरनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो लुधियाना में रहकर कोई प्राइवेट नौकरी करती थी। इस घटना ने न सिर्फ पीजी में रहने वाले लोगों को बल्कि पुलिस प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है, क्योंकि मौत के बाद शव को जिस तरह बिना बताए ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

देर रात दोस्त के साथ हुआ था तीखा विवाद

आसपास के लोगों और सहकर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी पीजी में चरनप्रीत का एक दोस्त भी रहता था। सोमवार की देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और झगड़ा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के बाद युवक अपने कमरे में चला गया, जिसके कुछ देर बाद युवती ने कथित तौर पर चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह युवक वापस लौटा और उसने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

खिड़की से झांका तो उड़े होश, मुंह पर मिले चोट के निशान

दरवाजा न खुलने पर युवक ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। जब कुछ लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो चरनप्रीत का शव पंखे से झूल रहा था। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि मृतका के मुंह और शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि फंदे पर लटकने से पहले दोनों के बीच मारपीट हुई थी। लोगों की मदद से जैसे-जैसे दरवाजा तोड़ा गया और युवती को नीचे उतारा गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस और पब्लिक के बयानों में विरोधाभास

मामले में सबसे संदिग्ध मोड़ तब आया जब लोगों के मुताबिक, वह युवक चुपचाप मृतका के शव को अपनी कार में डाला और बिना किसी को कुछ बताए वहां से फरार हो गया। हालांकि, इस मामले में पुलिस का पक्ष थोड़ा अलग नजर आया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा, तो कमरा खाली था और वहां न तो शव था और न ही वह युवक। बाद में पुलिस को पड़ताल से पता चला कि कुछ स्थानीय लोग ही शव को लेकर सीएमसी (CMC) अस्पताल गए थे।

पुलिस ने शुरू की गहन जांच, पीजी मालिक से मांगा रिकॉर्ड

सूचना मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल चरनप्रीत के शव को सीएमसी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीजी संचालक से वहां रहने वाले सभी किराएदारों का पूरा रिकॉर्ड तलब कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मौत के असली कारणों और शव को ले जाने वाले युवक की असल भूमिका का खुलासा हो सकेगा।

Ludhiana Meat Ban Order : लुधियाना में आज जैन पर्व पर मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।