Breaking News
Weather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसल

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सिर्फ 10 घंटे में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सिर्फ 10 घंटे में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में बाईक चोर आरोपी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ जिले की सदर पुलिस थाना टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए बाइक चोरी के मामले में महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से सुरक्षित बरामद कर ली है।

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भिवानी जिले के खरक कलां गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने खुडाना गांव में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया।

मामले की जानकारी देते हुए आदलपुर गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता जयवीर ने बताया कि 7 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे वे अपनी बाइक पर सवार होकर आकोदा आए थे। यहां वे वर्षा टेंट हाउस के नजदीक मोबाइल रिचार्ज कराने और घर का कुछ जरूरी सामान खरीदने गए थे।

उन्होंने अपनी बाइक दुकान के ठीक बाहर खड़ी की थी। लेकिन, जब वे महज 10 मिनट बाद वापस लौटे तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। किसी अज्ञात चोर ने पलक झपकते ही उनकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत महेंद्रगढ़ सदर थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और वाहन की तलाश की गुहार लगाई।

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सदर थाना महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय खुफिया तंत्र के आधार पर तेजी से सुराग जुटाए। पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि घटना के सिर्फ 10 घंटे के भीतर ही 8 सितंबर को आरोपी प्रदीप को खुडाना गांव से धर दबोचा गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी प्रदीप ने खुलासा किया कि उसने चोरी की गई बाइक को किसी की नजरों से छिपाने के लिए एक सुनसान जगह पर झाड़ियों के बीच छुपा कर खड़ा किया था। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर तुरंत उस जगह पर पहुंचकर चोरी हुई मोटरसाइकिल को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामद की गई बाइक को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके असली मालिक जयवीर को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है ताकि मामले में अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा सके।

पुलिस की आमजन से अपील

महेंद्रगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके साथ चोरी या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होती है, तो वे बिना किसी देरी के तुरंत नजदीकी पुलिस थाने, पुलिस चौकी या आपातकालीन नंबर डायल 112 पर सूचना दें।

घटना की समय पर जानकारी मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने, आरोपियों को तुरंत पकड़ने और चोरी हुई संपत्ति को शत-प्रतिशत बरामद करने में बड़ी मदद मिलती है।

यह भी देखें – ऑनलाइन डॉक्टर की बुकिंग पड़ी भारी, नारनौल के व्यक्ति से 1.39 लाख ठगने वाला आरोपी राजस्थान से काबू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।