September 9, 2026

Mahendragarh : हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ भारतेंदु हरिश्चंद्र स्मरणोत्सव

0
Mahendragarh : हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ भारतेंदु हरिश्चंद्र स्मरणोत्सव

कार्यक्रम में भाग लेती छात्रा

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के हिंदी विभाग में भारतेंदु हरिश्चंद्र के जन्मदिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार एवं संरक्षक सम-कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा तथा विश्वविद्यालय के सह-संरक्षक कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार के संरक्षण में बुधवार को काव्य पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमारी ने किया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं  शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया शोधार्थी गुरदीप ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के रचनाकर्म पर अपनी बात रखी, शोधार्थी अनुज कुमार ने काव्यपाठ किया साथ ही सचिन और नीलम शर्मा ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के विषय में अपनी बात रखी। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन हिंदी परास्नातक की छात्रा ऋतु ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति प्रो. कमलेश कुमारी ने भाषा की महत्ता और हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे सरकारी प्रयासों से अवगत कराते हुए किया।

 

 

यह भी देखें –  हाशिए के समाज की आवाज़ को केंद्र में लाना साहित्य और समाज की नैतिक जिम्मेदारी – प्रो. सुरेश चंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed