Narnaul: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम कनीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र (प्रपत्र संख्या 9, 10, 11, 11A और 11B) साझा किए। इसके साथ ही इन प्रपत्रों पर अब तक हुई प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी जानकारी भी दी गई।
बैठक में क्षेत्र से प्राप्त हुए दावों, आपत्तियों और नोटिस चरण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीएम ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने आगे भी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इसी तरह सहयोग देने की अपील की।
Narnaul: कनीना में मतदाता सूची को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों को दिए गए प्रपत्र

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
