Breaking News
Narnaul News: 24.63 ग्राम MDMA मामले में गुजरात के वडोदरा से एक और सह आरोपी गिरफ्तारAteli Mandi News: एकल अध्यापक वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापनपठानकोट में ढोल माता मंदिर के सामने 80 साल पुरानी बरमी तोड़ी, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनीMahendragarh News: पूर्व मंत्री जगदीश यादव बोले- वोट चोरी कर रही है भाजपा, गांव-गांव जाकर किया जाएगा पर्दाफाशCurd with Salt or Sugar Benefits: क्या आप भी खाते हैं मीठा या नमकीन दही? जानिए इसके फायदे और सेहत पर पड़ने वाले असरNarnaul News: 24.63 ग्राम MDMA मामले में गुजरात के वडोदरा से एक और सह आरोपी गिरफ्तारAteli Mandi News: एकल अध्यापक वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापनपठानकोट में ढोल माता मंदिर के सामने 80 साल पुरानी बरमी तोड़ी, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनीMahendragarh News: पूर्व मंत्री जगदीश यादव बोले- वोट चोरी कर रही है भाजपा, गांव-गांव जाकर किया जाएगा पर्दाफाशCurd with Salt or Sugar Benefits: क्या आप भी खाते हैं मीठा या नमकीन दही? जानिए इसके फायदे और सेहत पर पड़ने वाले असर

Narnaul News: 24.63 ग्राम MDMA मामले में गुजरात के वडोदरा से एक और सह आरोपी गिरफ्तार

Narnaul News: 24.63 ग्राम MDMA मामले में गुजरात के वडोदरा से एक और सह आरोपी गिरफ्तार

24.63 ग्राम MDMA मामले में गुजरात के वडोदरा से एक और सह आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने 24.63 ग्राम संदिग्ध एमडीएमए (MDMA) नशीला पदार्थ बरामदगी मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए एक और आरोपी को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार सह आरोपी की पहचान बलजीत निवासी न्यू सम्मा रोड, वडोदरा (गुजरात), हाल पता तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें निरंतर सक्रिय हैं।

इसी अभियान के तहत 01 नवंबर 2026 को सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने थाना निजामपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र निवासी गांव निजामपुर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 24.63 ग्राम संदिग्ध एमडीएमए (MDMA) नशीला पदार्थ तथा बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की गई थी। इस संबंध में थाना निजामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र को 02 नवंबर 2026 को माननीय अदालत में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान मामले की गहनता से जांच करते हुए नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल की गई।

जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 04 नवंबर 2026 को सह आरोपी बलजीत को गांव बड़ीबाड़ी, वडोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सह आरोपी ने एमडीएमए नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाने में मदद की थी।

डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि गिरफ्तार सह आरोपी बलजीत को आज 05 नवंबर 2026 को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की आपूर्ति, खरीद-फरोख्त तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी देखें – तेज रफ्तार इको गाड़ी ने रेहड़ी को मारी टक्कर, रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।