Breaking News
लुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौत

Narnaul News: वन विभाग की टीम पर JCB चढ़ाने का सच आया सामने, CCTV ने खोली पूरी पोल

Narnaul News: वन विभाग की टीम पर JCB चढ़ाने का सच आया सामने, CCTV ने खोली पूरी पोल

वन विभाग की टीम पर JCB चढ़ाने का सच आया सामने, CCTV ने खोली पूरी पोल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र स्थित बायल अरावली इलाके में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला करने और जेसीबी चढ़ाने के मामले में पुलिस पड़ताल के बाद एक अलग पहलू सामने आया है। शुरुआती शिकायतों में अधिकारियों पर जानबूझकर जेसीबी चढ़ाने का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस की प्राथमिक जांच और घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज ने इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर बदल दी है। जांच में सामने आया है कि मौके पर ढलान होने की वजह से जेसीबी खुद पीछे की तरफ लुढ़क गई थी।

गश्त के दौरान अवैध खनन रोकने पहुंची थी टीम

विज्ञापन

नांगल चौधरी के वन राजिक अधिकारी रजनीश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह वन रक्षक सिकंदर, श्रमिक मोहनलाल और माली संजय अरावली क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान टीम ने देखा कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए बायल अरावली क्षेत्र में एक जेसीबी मशीन द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। टीम को देखते ही चालक मशीन लेकर भागने लगा, जिसके बाद वन कर्मियों ने उसका पीछा किया।

सीसीटीवी फुटेज से साफ हुई असल तस्वीर

शुरुआती शिकायत में आरोप था कि क्रेशर जोन तक पीछा करने के बाद चालक ने वन रक्षक सिकंदर को बाइक समेत कुचलने की कोशिश की, जिससे सिकंदर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो कहानी कुछ और ही निकली। फुटेज के अनुसार चालक जेसीबी को एक ऊंची और ढलान वाली जगह पर छोड़कर फरार हो गया था। ढलान अधिक होने के कारण बिना ब्रेक या सहारे खड़ी जेसीबी स्वतः ही पीछे की ओर लुढ़कने लगी, जिसकी चपेट में आकर वन रक्षक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

भले ही जानबूझकर कुचलने की मंशा पर सवाल हटे हों, लेकिन अवैध खनन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई जारी है। निजामपुर थाना पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मालिक संजय उर्फ माडूराम और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 132, 324(4) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी साक्ष्यों को केस डायरी में शामिल कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें– DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।