Breaking News
Yamunanagar Snatching News: जगाधरी में बुजुर्ग महिला से दुस्साहस, ‘सिर पर मधुमक्खी बैठी है’ कहकर झपट लीं सोने की बालियांमानसा दलजीत सिंह केस में नया मोड़, गिरफ्तार युवक की बहन ने सामने लाया CCTV फुटेजKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, सेक्टर-12 पार्क में दोस्त ने ही डंडे से पीट-पीटकर कर दी युवक की हत्याKaithal Crime News: कैथल में ससुर और ननदों से तंग आकर विधवा महिला ने लगाया फंदा, 5 पर FIR दर्जशेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 78,800 के पार, निफ्टी 24,400 के करीबYamunanagar Snatching News: जगाधरी में बुजुर्ग महिला से दुस्साहस, ‘सिर पर मधुमक्खी बैठी है’ कहकर झपट लीं सोने की बालियांमानसा दलजीत सिंह केस में नया मोड़, गिरफ्तार युवक की बहन ने सामने लाया CCTV फुटेजKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, सेक्टर-12 पार्क में दोस्त ने ही डंडे से पीट-पीटकर कर दी युवक की हत्याKaithal Crime News: कैथल में ससुर और ननदों से तंग आकर विधवा महिला ने लगाया फंदा, 5 पर FIR दर्जशेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 78,800 के पार, निफ्टी 24,400 के करीब

Narnaul News: नारनौल से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, CM नायब सैनी 9 अगस्त को देंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी

Narnaul News: नारनौल से शुरू होगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, CM नायब सैनी 9 अगस्त को देंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी

नारनौल से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, CM नायब सैनी 9 अगस्त को देंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: हरियाणा को नशामुक्त बनाने और हर नागरिक के दिल में देशभक्ति का अलख जगाने के मकसद से ऐतिहासिक शहर नारनौल एक बड़े आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है। आगामी 9 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौल से राज्य स्तरीय ‘हाफ मैराथन’ की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भर के लिए ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी विधिवत शंखनाद किया जाएगा। जिला प्रशासन इस महाआयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

60 हजार से अधिक पंजीकरण, 10 किमी दौड़ विजेताओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

विज्ञापन

लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त (DC) अनुपमा अंजलि ने बताया कि ‘हरियाणा उदय’ और ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ पहल के तहत आयोजित होने वाली इस दौड़ को लेकर जनता में अभूतपूर्व उत्साह है। अब तक 60,000 से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जिनमें से लगभग 6,000 धावकों ने 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन के लिए नाम दर्ज कराया है।

डीसी ने बताया कि 10 किलोमीटर की ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान पाने वाले महिला व पुरुष धावकों को 1-1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 50-50 हजार रुपये और तीसरे स्थान वाले विजेताओं को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

5 किमी दौड़ में मिलेगा तिरंगा, शर्मिला धनखड़ बनीं ब्रांड एंबेसडर

उपायुक्त के अनुसार, हर घर तिरंगा अभियान को समर्पित 5 किलोमीटर की फन-रन में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक नागरिक को एक-एक राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया जाएगा, जिसे वे सम्मानपूर्वक अपने घरों पर फहराएंगे। आयोजन को खास बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ को इस मैराथन का ‘ब्रांड एंबेसडर’ चुना गया है। इसके अलावा, प्रसिद्ध हरियाणवी लोक गायक अमित सैनी रोहतकिया अपनी सुरीली आवाज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, जिसमें ‘वंदे मातरम’ थीम पर एक खास तिरंगा कंसर्ट आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

समारोह में जुटने वाले विशाल जनसैलाब को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी मुस्तैदी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक ने जानकारी दी कि मैराथन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। आम लोगों और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए शहर में ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है और मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी की गई है। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईजी रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से 9 अगस्त को सुबह 5:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

हरियाणा को नशामुक्त बनाने और हर नागरिक के दिल में देशभक्ति का अलख जगाने के मकसद से ऐतिहासिक शहर नारनौल एक बड़े आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है। आगामी 9 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौल से राज्य स्तरीय ‘हाफ मैराथन’ की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भर के लिए ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी विधिवत शंखनाद किया जाएगा। जिला प्रशासन इस महाआयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

60 हजार से अधिक पंजीकरण, 10 किमी दौड़ विजेताओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त (DC) अनुपमा अंजलि ने बताया कि ‘हरियाणा उदय’ और ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ पहल के तहत आयोजित होने वाली इस दौड़ को लेकर जनता में अभूतपूर्व उत्साह है। अब तक 60,000 से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जिनमें से लगभग 6,000 धावकों ने 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन के लिए नाम दर्ज कराया है।

डीसी ने बताया कि 10 किलोमीटर की ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान पाने वाले महिला व पुरुष धावकों को 1-1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 50-50 हजार रुपये और तीसरे स्थान वाले विजेताओं को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

5 किमी दौड़ में मिलेगा तिरंगा, शर्मिला धनखड़ बनीं ब्रांड एंबेसडर

उपायुक्त के अनुसार, हर घर तिरंगा अभियान को समर्पित 5 किलोमीटर की फन-रन में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक नागरिक को एक-एक राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया जाएगा, जिसे वे सम्मानपूर्वक अपने घरों पर फहराएंगे।

आयोजन को खास बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ को इस मैराथन का ‘ब्रांड एंबेसडर’ चुना गया है। इसके अलावा, प्रसिद्ध हरियाणवी लोक गायक अमित सैनी रोहतकिया अपनी सुरीली आवाज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, जिसमें ‘वंदे मातरम’ थीम पर एक खास तिरंगा कंसर्ट आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

समारोह में जुटने वाले विशाल जनसैलाब को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी मुस्तैदी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक ने जानकारी दी कि मैराथन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। आम लोगों और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए शहर में ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है और मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी की गई है। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईजी रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से 9 अगस्त को सुबह 5:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।