Narnaul: हरियाणा सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और विमुक्त जनजाति (डीएनटी) के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (पीएम-यशस्वी घटक-II) के तहत योग्य विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ केवल वे ही छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे जो हरियाणा राज्य के मूल निवासी हों और अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या डीएनटी वर्ग से संबंध रखते हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थी एनएसपी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships-gov-in पर जाकर फ्रेश एवं रिन्यूअल, दोनों श्रेणियों में 31 जनवरी 2027 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करवा सकते हैं। योजना से जुड़े विस्तृत नियम, पात्रता मापदंड और अन्य आवश्यक जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sewa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है।
जिला कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य जमा करवाएं, ताकि किसी भी योग्य छात्र-छात्रा की छात्रवृत्ति न छूटे।
Narnaul: एससी, ओबीसी व डीएनटी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शुरू, 31 जनवरी तक करें आवेदन

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
