Breaking News
Karwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायदKarwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद

Nasha Mukt Punjab Yatra : 18 सितंबर से पंजाब में शुरू होगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, Nitin Nabin करेंगे शुरुआत

Nasha Mukt Punjab Yatra : 18 सितंबर से पंजाब में शुरू होगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा', Nitin Nabin करेंगे शुरुआत

18 सितंबर से पंजाब में शुरू होगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, Nitin Nabin करेंगे शुरुआत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Nasha Mukt Punjab Yatra | Nitin Nabin | चंडीगढ़ । पंजाब की सियासत में आने वाले विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा और आक्रामक राजनीतिक-सामाजिक कदम उठाया है। सूबे को नशा मुक्त करने के संकल्प के साथ पार्टी एक मेगा एंटी-ड्रग्स ड्राइव यानी Nasha Mukt Punjab Yatra का आगाज़ करने जा रही है।

इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। करीब तेरह दिनों तक चलने वाली यह यात्रा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करते हुए अपनी पूरी ताकत झोंकेगी।

विज्ञापन

चार रूटों पर तय किया गया 4000 किलोमीटर का सफर

इस विशाल Nasha Mukt Punjab Yatra को प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने इसे चार अलग-अलग रूटों में बांटा है। पूरी यात्रा के दौरान कुल मिलाकर करीब चार हजार किलोमीटर का लंबा सफर तय किया जाएगा। यह सभी चारों यात्राएं अपने-अपने निर्धारित पड़ाव पूरे करते हुए जालंधर के ऐतिहासिक देवी तालाब मंदिर में एक साथ समाप्त होंगी।

इस समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। Nasha Mukt Punjab Yatra के दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सिर्फ रैलियां नहीं करेंगे, बल्कि गांवों और शहरों में जाकर नशा पीड़ित परिवारों, गैर-सरकारी संगठनों (NGO), स्पोर्ट्स क्लबों और स्थानीय कमेटियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

आप सरकार पर बरसे केवल ढिल्लों

अभियान की रूपरेखा सामने रखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दो टूक कहा कि ‘आप’ के शासनकाल में पंजाब से नशा तो कम नहीं हुआ, बल्कि इसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने का काम जरूर किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को इस गंभीर दलदल से बाहर निकालने और युवा पीढ़ी को बचाने के लिए ही भाजपा ने इस सामाजिक जन-आंदोलन का बीड़ा उठाया है।

विधानसभा वार तय किए गए चार रूट

अभियान के पहले चरण में Nasha Mukt Punjab Yatra 18 सितंबर को सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर के सभी शहरी व ग्रामीण हलकों से होते हुए तरनतारन और फिरोजपुर तक जाएगी। दूसरा रूट 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से माथा टेकने के बाद शुरू होगा, जो समराला, खन्ना, मोहाली, रोपड़, आनंदपुर साहिब और होशियारपुर समेत फगवाड़ा तक पहुंचेगा।

तीसरा रूट 20 सितंबर को फाजिल्का के सादिकी बॉर्डर स्थित आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक से आरंभ होकर मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और लुधियाना के इलाकों से गुजरेगा। वहीं, चौथे और अंतिम रूट की शुरुआत 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब से होगी, जो बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर और पटियाला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा।

‘सफलता पर्चों से नहीं, पुनर्वास से तय होगी’

पार्टी के राष्ट्रीय उप प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने सरकार के दावों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार भले ही 73 हजार पर्चे दर्ज करने और 25 हजार मरीजों के इलाज का आंकड़ा पेश कर रही हो, लेकिन भाजपा इन आंकड़ों को चुनौती नहीं दे रही है। उनका साफ कहना है कि नशा मुक्ति अभियान की सफलता पुलिसिया पर्चों की संख्या से नहीं, बल्कि पीड़ितों के वास्तविक पुनर्वास से आंकी जानी चाहिए।

उन्होंने इसे पूरी तरह से एक सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक अभियान बताते हुए स्पष्ट किया कि इसे फिलहाल चुनावी चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि सूबे की भलाई सियासत से कहीं ऊपर है।

Gurdaspur News : धारीवाल में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लापरवाही, ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।